Saturday, July 25, 2026 |
Home Banking and InsuranceIndian Share Market में शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का Market cap 1.55 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

Indian Share Market में शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का Market cap 1.55 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/ मुंबई/आईएएनएस Indian Share Market में इस हफ्ते शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के मार्केट कैप में 1,55,710.54 करोड़ रुपए की बढ़त देखने को मिली है। इसकी वजह घरेलू बाजार का सकारात्मक प्रदर्शन था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है। शीर्ष 10 में जिन कंपनियों के मार्केट कैप में वृद्धि हुई है, उनमें भारती एयरटेल, टीसीएस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) का नाम शामिल हैं। वहीं, दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के मार्केट कैप में गिरावट हुई है।
TCS का बाजार पूंजीकरण 36,126.6 करोड़ रुपए बढक़र 11,08,021.21 करोड़ रुपए हो गया, जबकि इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 34,938.51 करोड़ रुपए बढक़र 6,33,712.38 करोड़ रुपए हो गया है।एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 13,892.07 करोड़ रुपए बढक़र 8,34,817.05 करोड़ रुपए और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 11,947.17 करोड़ रुपए बढक़र 6,77,846.36 करोड़ रुपए हो गया। Bharti Airtel का बाजार पूंजीकरण 9,779.11 करोड़ रुपए बढक़र 11,57,014.19 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एलआईसी का मूल्यांकन 2,340.25 करोड़ रुपए बढक़र 5,62,513.67 करोड़ रुपए हो गया। दूसरी ओर, ICICI Bank का बाजार पूंजीकरण 43,744.59 करोड़ रुपए घटकर 9,82,746.76 करोड़ रुपए रह गया। एचयूएल का मूल्यांकन 20,523.68 करोड़ रुपए घटकर 5,91,486.10 करोड़ रुपए और HDFC Bank का बाजार पूंजीकरण 11,983.68 करोड़ रुपए घटकर 15,28,227.10 करोड़ रुपए रह गया। Indian Share Market के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है।
अमेरिकी फेड की बैठक, दूसरी तिमाही नतीजे, आईआईपी डेटा, अमेरिका-चीन ट्रेड डील और अमेरिका-भारत ट्रेड डील से बाजार की दिशा तय होगी। अगले हफ्ते कई प्रमुख कंपनियों की ओर से नतीजे जारी किए जाएंगे। इनमें इंडियन ऑयल, टीवीएस मोटर कंपनी, एलएंडटी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आईटीसी, सिप्ला, डाबर इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया, बीईएल और एसीसी का नाम शामिल है।



You may also like

Leave a Comment