Wednesday, July 8, 2026 |
Home Health and Lifestyleअब Retinal scan से हृदय रोग के जोखिम की मिलेगी जानकारी, कनाडाई वैज्ञानिकों ने किया शोध

अब Retinal scan से हृदय रोग के जोखिम की मिलेगी जानकारी, कनाडाई वैज्ञानिकों ने किया शोध

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/ नई दिल्ली/आईएएनएस Canada के शोधकर्ताओं ने एक नई खोज की है, जो भविष्य में दिल की बीमारियों और उम्र बढऩे के खतरे का पता लगाने का तरीका बदल सकती है। इस शोध में कहा गया है कि आंखों की छोटी रक्त वाहिकाओं की स्कैनिंग से यह जाना जा सकता है कि किसी व्यक्ति में हृदय रोग होने का खतरा कितना है और उसका शरीर जैविक रूप से कितनी तेजी से बूढ़ा हो रहा है।
साइंस एडवांसेज नामक जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, आंखों की Ratina शरीर की छोटी रक्त वाहिकाओं की एक झलक देती है। यानी आंखों के भीतर की रक्त नलिकाओं की स्थिति पूरे शरीर की नसों के स्वास्थ्य को दर्शा सकती है। यह जांच बिना किसी दर्द या जटिल प्रक्रिया के की जा सकती है, जिससे यह भविष्य में स्वास्थ्य जांच का एक सामान्य और सुविधाजनक तरीका बन सकता है। Canada की McMaster University में मेडिसिन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर मैरी पिगेयर ने कहा, ‘टीम ने रेटिनल स्कैन, जेनेटिक डेटा और खून के नमूनों को मिलाकर यह समझने की कोशिश की कि उम्र बढऩे की प्रक्रिया शरीर की रक्त वाहिकाओं को कैसे प्रभावित करती है।’ उन्होंने कहा, ‘आंख शरीर की रक्त प्रणाली की एक खिडक़ी की तरह है। आंखों की छोटी नसों में जो बदलाव होते हैं, वे अक्सर पूरे शरीर की छोटी रक्त वाहिकाओं में हो रहे परिवर्तनों का प्रतिबिंब होते हैं।’ इस शोध में 74,000 से अधिक लोगों के डेटा का इस्तेमाल किया गया। प्रतिभागियों के रेटिनल स्कैन, जीन संबंधी जानकारी और खून के नमूनों का विश्लेषण किया गया, ताकि यह समझा जा सके कि किन लोगों में रक्त वाहिकाओं की संरचना में अंतर है और उसका स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है। परिणामों से यह पता चला कि जिन लोगों की आंखों की रक्त वाहिकाएं कम शाखाओं वाली और अधिक सीधी थीं, उनमें हृदय रोगों का खतरा अधिक था। इसके साथ ही, उनके शरीर में जैविक उम्र बढऩे के संकेत भी मिले, जैसे कि ज्यादा इंफ्लेमेशन और कम जीवनकाल दिखाई दिए।

 



You may also like

Leave a Comment