नई दिल्ली, 7 अक्टूबर । International Energy Agency (IEA) की “Renewables 2025” रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2030 तक चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Renewables Growth Market बनने की राह पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अपने clean energy targets को आराम से हासिल कर लेगा।
दुनिया भर में renewable electricity generation तेज़ी से बढ़ रही है, खासकर solar PV के नेतृत्व में। IEA के मुताबिक, 2030 तक वैश्विक renewable power capacity में 4,600 GW की वृद्धि होगी — जो चीन, यूरोपीय संघ और जापान की कुल बिजली क्षमता के बराबर है।
Solar PV अकेले ही अगले पांच वर्षों में renewable capacity की लगभग 80% ग्रोथ देगा, जबकि wind, hydro, bioenergy और geothermal भी अहम योगदान देंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत, यूरोप और अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं में ambitious policies, बढ़े हुए auction volumes, और rooftop solar installations ने इस ग्रोथ को तेज़ किया है।
IEA के कार्यकारी निदेशक फ़ातिह बिरोल ने कहा कि “भारत जैसे देशों में नीति सुधार और competitive costs से Solar PV ग्रोथ और तेज़ होगी।”
हालांकि रिपोर्ट ने supply chain risks और grid integration challenges पर सतर्क किया है — क्योंकि rare earth elements का 90% उत्पादन अब भी चीन में केंद्रित है।
IEA ने कहा कि बढ़ती renewable हिस्सेदारी से बिजली ग्रिड पर दबाव बढ़ रहा है, इसलिए storage और flexible generation में अधिक निवेश की जरूरत है।
Transport में renewables की हिस्सेदारी 2030 तक 6% और heating में 18% तक पहुंचने की उम्मीद है।




