Friday, September 25, 2026 |
Home Business and Economyभारत का Road Sector FY27 में Execution Phase में प्रवेश, States बनेंगे निवेश के प्रमुख चालक

भारत का Road Sector FY27 में Execution Phase में प्रवेश, States बनेंगे निवेश के प्रमुख चालक

दशकभर के विस्तार के बाद अब Projects की Completion और Asset Monetisation पर रहेगा फोकस

by Business Remedies
0 comments
India road infrastructure development and highway construction growth

Road Network विस्तार में तेज बढ़ोतरी
भारत का Road Sector FY27 में एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। CareEdge Ratings की Report के अनुसार, पिछले एक दशक में देश के Road Network और Infrastructure Investment में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारत का कुल Road Network FY16 के करीब 52.30 लाख km से बढ़कर FY26 में लगभग 63.73 लाख km हो गया है।

National Highway Network में हुआ विस्तार
Report के मुताबिक, इसी अवधि में National Highway (NH) Network 1.00 लाख km से बढ़कर 1.47 लाख km तक पहुंच गया है। वहीं Four-laning और उससे अधिक क्षमता वाले NH Stretches की लंबाई भी 25,854 km से बढ़कर 45,516 km हो गई है। इस दौरान Government और Private Sector द्वारा Road Infrastructure पर होने वाला Annual Capex ₹0.94 लाख करोड़ से बढ़कर ₹2.62 लाख करोड़ हो गया।

अब तेजी से Expansion के बजाय Execution पर जोर
CareEdge Ratings के अनुसार, Road Sector अब Rapid Expansion Phase से निकलकर Execution Quality, Operationalisation और Asset Monetisation के दौर में पहुंच रहा है। FY27 में Construction Activity में कुछ नरमी देखने को मिल सकती है, क्योंकि New Project Awards में कमी और Existing Projects को पूरा करने में चुनौतियां बनी हुई हैं।

NH Award Activity में आई गिरावट
Report के अनुसार, National Highway Award Activity FY22 के Peak Level 12,731 km से घटकर FY26 में अनुमानित 7,000 km रह गई है। वहीं Construction Speed भी FY21 में 36.8 km per day के उच्च स्तर से घटकर FY26 में करीब 25 km per day रह गई है। FY27 में इसके लगभग 21 km per day रहने का अनुमान है, जो करीब 7,750 km Annual Construction के बराबर है।

States बनेंगे Road Investment के मुख्य Growth Driver
CareEdge Ratings ने बताया कि FY27 में State Governments Road Infrastructure Investment को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। State Road Capex, Central Capex से अधिक रहने की उम्मीद है। Regional और Intra-state Connectivity पर बढ़ते फोकस के कारण States की भूमिका मजबूत हो रही है।

Sector में नए बदलाव का संकेत
Report के अनुसार, Road Sector अब केवल नए Assets बनाने से आगे बढ़कर Existing Project Pipeline को पूरा करने, बेहतर Cash Flow Visibility और Operational Assets के Monetisation की दिशा में बढ़ रहा है। Operational HAM और Toll Assets का बढ़ता आधार Sector को मजबूती प्रदान कर रहा है।



You may also like

Leave a Comment