Saturday, January 24, 2026 |
Home » भारत ने 2025 में रिकॉर्ड 44.5 गीगावाट Renewable Energy क्षमता जोड़ी : केंद्र

भारत ने 2025 में रिकॉर्ड 44.5 गीगावाट Renewable Energy क्षमता जोड़ी : केंद्र

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/नई दिल्ली (IANS)। भारत ने 2025 में (नवम्बर तक) अब तक सबसे अधिक 44.51 गीगावाट Renewable Energy क्षमता जोड़ी है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में जोड़ी गई 24.72 गीगावाट की क्षमता से काफी अधिक है। यह जानकारी केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को दी गई।

केंद्र सरकार ने कहा कि देश में स्थापित कुल Renewable Energy क्षमता नवम्बर 2025 में 253.96 गीगावाट थी, जो कि पिछले साल नवम्बर 2024 में स्थापित 205.52 गीगावाट क्षमता के मुकाबले करीब 23 प्रतिशत ज्यादा है। देश ने समीक्षा अवधि में 34.98 गीगावाट Renewable Energy क्षमता जोड़ी है। यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि में 20.85 गीगावाट था। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि देश में जनवरी 2025 में स्थापित Solar Energy क्षमता के आंकड़े ने 100 गीगावाट का आंकड़ा पार किया था।

नवम्बर 2025 तक स्थापित Solar Energy क्षमता बढ़कर 132.85 गीगावाट हो गई है। इसमें पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। नवम्बर 2024 में देश में स्थापित Solar Energy क्षमता 94.17 गीगावाट थी। Wind Energy क्षमता में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल इसी अवधि के 3.2 गीगावाट की तुलना में 5.82 गीगावाट की क्षमता जोड़ी गई है। Wind Energy की स्थापित क्षमता मार्च 2025 में 50 गीगावाट का आंकड़ा पार कर गई थी। नवम्बर 2025 में Wind Energy की स्थापित क्षमता 53.99 गीगावाट तक पहुंच गई है, जो नवम्बर 2024 के 47.96 गीगावाट की तुलना में 12.5 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है।

COP-26 में Prime Minister Narendra Modi के विजन के अनुसार, सरकार 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता तक पहुंचने के लिए काम कर रही है। भारत में जून 2025 में गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता की हिस्सेदारी कुल स्थापित ऊर्जा क्षमता में 50 प्रतिशत हो गई थी, जो Paris Agreement के तहत अपने Nationally Determined Contribution (NDC) के अंतर्गत तय 2030 के लक्ष्य से पांच साल पहले है।



You may also like

Leave a Comment