बिजनेस रेमेडीज/मुंबई (आईएएनएस)। Indian Share Market में विदेशी निवेशक जमकर निवेश कर रहे हैं। US Exchange पर लिस्टेड भारत केंद्रित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में जून माह में बड़ा इनफ्लो देखने को मिला है।
iShares MSCI India ETF , Franklin FTSE India ETF and WisdomTree India Earning Fund में कुल 1.08 अरब डॉलर का निवेश बीते महीने हुआ है, जो दिखाता है कि विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में आ रहे उछाल के मौके को भुनाना चाहते हैं। जून में iShares MSCI India ETF में 496 मिलियन डॉलर, Franklin FTSE India ETF में 326 मिलियन डॉलर और WisdomTree India Earning Fund में 262 मिलियन डॉलर का निवेश आया है। भारतीय शेयर बाजार में 2024 की शुरुआत से तेजी बनी हुई है। इस दौरान sensex और NIFTY ने करीब 11 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को दिया है। भारतीय शेयर बाजार में तेजी की वजह अर्थव्यवस्था की गति तेज होना है। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत की जीडीपी 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी और मौजूदा समय में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 प्रतिशत की दर से बढऩे का अनुमान है।
जून में फॉरेन Portfolio Investment (FPI) की ओर से शेयर बाजार में 26,565 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जो दिखाता है कि भारतीय शेयर बाजार को लेकर निवेशक आशावादी हैं।

