Saturday, July 11, 2026 |
Home AutomobileElectric Passenger Vehicle की खुदरा बिक्री मई में 81.20 प्रतिशत बढक़र 26,682 इकाई रही

Electric Passenger Vehicle की खुदरा बिक्री मई में 81.20 प्रतिशत बढक़र 26,682 इकाई रही

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बिजनेस रेमेडीज | देश में Electric Passenger Vehicles की बिक्री में तेज उछाल आया है। इन वाहनों की बिक्री मई में 81.2 प्रतिशत बढ़कर 26,682 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 14,725 इकाई थी। खुदरा वाहन उद्योग निकाय FADA ने यह कहा।

Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) ने एक बयान में कहा कि Tata Motors Passenger Vehicles Ltd. Electric Passenger Vehicles बेचने के मामले में शीर्ष पर बनी रही।

कंपनी की बिक्री पिछले महीने दोगुना होकर 10,340 इकाई रही जो मई, 2025 में 5,083 इकाई थी।

घरेलू कंपनी Mahindra & Mahindra इस दौरान 6,210 Electric Vehicles बेचकर दूसरे स्थान पर रही। पिछले साल इसी महीने के 2,891 यूनिट के मुकाबले यह 114.8 प्रतिशत अधिक है।

FADA ने बताया कि JSW MG Motor India पिछले महीने 4,984 इकाई के साथ तीसरे स्थान पर रही, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह आंकड़ा 4,599 इकाई था।

Electric Two-Wheeler Segment में 62.76 फीसदी की बढ़ोतरी

Electric Two-Wheeler खंड में कुल बिक्री पिछले महीने 62.76 प्रतिशत बढ़कर 1,70,733 इकाई रही, जबकि मई, 2025 में यह 1,04,896 इकाई थी।

TVS Motor Company ने इस खंड में बढ़त बनाए रखी। कंपनी की बिक्री मई, 2026 में 64.54 प्रतिशत बढ़कर 42,459 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 25,804 इकाई थी।

FADA के आंकड़ों के मुताबिक, Bajaj Auto 39,202 इकाई के साथ दूसरे स्थान पर रही। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 22,642 वाहन बेचे थे।

इसके बाद Ather Energy रही जिसने 28,240 इकाई बेची, जो पिछले वर्ष इसी महीने में 14,101 इकाई थी।

Electric Three-Wheeler और Commercial Vehicle Segment में भी बढ़ोतरी

पिछले महीने Electric Three-Wheeler वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 71,867 इकाई रही, जबकि मई, 2025 में यह 66,185 इकाई थी। वहीं, Electric Commercial Vehicles की कुल बिक्री आलोच्य महीने में 2,400 इकाई रही, जबकि मई, 2025 में यह 1,094 इकाई थी।



You may also like

Leave a Comment