केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के आंकड़ों के अनुसार, भारत का Net Direct Tax Collection चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 17 सितंबर तक पिछले वर्ष की तुलना में 9.18% बढ़कर ₹10.82 लाख करोड़ पहुंच गया। Refunds में 23.87% की गिरावट आई है।
Key Highlights:
-
Non-Corporate Tax Collection 13.67% बढ़कर ₹5.83 लाख करोड़
-
Corporate Tax Collection 4.93% बढ़कर ₹4.72 लाख करोड़
-
Securities Transaction Tax (STT) 0.57% बढ़कर ₹26,305.72 करोड़
-
Gross Direct Tax Collection 3.39% बढ़कर ₹12.43 लाख करोड़, Refunds घटकर ₹1.60 लाख करोड़
GST Revenue Update:
अगस्त 2025 में भारत का GST collection 6.5% बढ़कर ₹1.86 लाख करोड़ रहा, लगातार आठवें महीने 1.8 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना। शुद्ध GST Revenue 10.7% बढ़कर ₹1.67 लाख करोड़।
इस मजबूत tax collection से देश की Fiscal Health और Macro-Economic Fundamentals मजबूत हुए हैं, जो sustainable growth सुनिश्चित करते हैं। अप्रैल-जुलाई 2025 में भारत का Fiscal Deficit ₹4.68 लाख करोड़ या estimated FY26 का 29.9% रहा।

