Sunday, July 5, 2026 |
Home EducationIIM Raipur और NADT ने कराधान में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए Mou किया

IIM Raipur और NADT ने कराधान में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए Mou किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/रायपुर  प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM Raipur ) , ने हाल ही में नेशनल एकेडमी ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज़ (NADT), नागपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं। रणनीतिक रूप से तैयार किया गया यह समझौता कराधान, कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक नीति, प्रबंधन और संबंधित क्षेत्रों में शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान उत्कृष्टता, क्षमता निर्माण और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। एक औपचारिक समारोह में प्रोफेसर राम कुमार काकानी, निदेशक, आईआईएम रायपुर और आकाश देवांगन, अतिरिक्त महानिदेशक (योजना एवं अनुसंधान), एनएडीटी ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
प्रोफेसर राम कुमार काकानी, निदेशक, IIM Raipur ने कहा कि यह साझेदारी अकादमिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक शासन आवश्यकताओं का एक रणनीतिक मेल है। इस प्रकार की सार्थक साझेदारियाँ युवाओं के ज्ञान की सीमाओं को विस्तृत करती हैं और उन्हें नई और उपयोगी सोच के लिए प्रेरित करती हैं। सार्वजनिक नीति और कराधान में वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों और अनुसंधान-आधारित दृष्टिकोणों को मिलाकर, हम राष्ट्र निर्माण के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित कर रहे हैं। इस सहयोग में संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, फैकल्टी विकास कार्यक्रमों, छात्रों के लिए इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट्स, और व्यावहारिक अनुभव जैसे प्रमुख कदम शामिल होंगे।



You may also like

Leave a Comment