Thursday, July 9, 2026 |
Home AutomobileIDEMITSU HONDA RACING INDIA के Riders ने इंडोनेशिया में 2024 एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के चौथे राउण्ड में किया दृढ़ निश्चय का प्रदर्शन

IDEMITSU HONDA RACING INDIA के Riders ने इंडोनेशिया में 2024 एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के चौथे राउण्ड में किया दृढ़ निश्चय का प्रदर्शन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज | परटामिना मंडालिका इंटरनेशनल सर्किट, इंडोनेशिया। IDEMITSU HONDA RACING INDIA  team के राइडरों ने इंडोनेशिया के परटामिना मंडालिका इंटरनेशनल सर्किट में 2024 एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के चौथे राउण्ड की दूसरी रेस में अपने प्रयासों और दृढ़ समर्पण के साथ एपी 250 क्लास में मजबूत प्रतिस्पर्धियों के साथ जमकर मुकाबला किया।

ग्रिड पर 27वें पॉजि़शन से शुरूआत करने के बाद चेन्नई के 19वर्षीय राइडर कवीन क्विंटल ने 18:23. 701 के कुल टाईम के साथ 18वें पॉज़िशन पर रेस फिनिश कर अपनी रेसिंग क्षमता का प्रदर्शन किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और मजबूत प्रतियोगिता के बावजूद, कवीन स्थिर बने रहे और क्रैश से बचे रहे। उन्होंने रैंकिंग में आगे बढ़ते हुए पूरी रेस के दौरान अपने राइडिंग कौशल को दर्शाया।

उनकी टीम के साथी, मलप्पुरम के मोहसीन पराम्बन ने आज की रेस 2 ग्रिड पर 21वें स्थान से शुरू की और 18:45.987 के कुल टाईम के साथ 23वें पॉज़िशन पर फिनिश की। उन्होंने पूरी रेस के दौरान अपना फोकस बनाए रखा। कड़ी प्रतियोगिता और रेस की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, मोहसीन ने दृढ़ इरादे और प्रत्यास्थता का प्रदर्शन किया। निरंतर स्थिर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने रेस पूरी की। दुर्भाग्य से दोनों राइडर इस राउण्ड में टीम के लिए कोई पॉइन्ट्स स्कोर नहीं कर सके। आईडेमिट्सु होण्डा रेसिंग इंडिया टीम ने 2024 एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप के चारों राउण्ड्स में कुल 12 पॉइन्ट्स स्कोर किए हैं।

IDEMITSU HONDA RACING INDIA के राइडर कवीन क्विंटल का उद्धरण

“आज की रेस वास्तव में चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन मैंने अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कुछ पॉजिशन्स की बढ़त ले सका। ग्रिड पर 27वें पॉज़िशन से शुरूआत करने के बाद इतनी मजबूत प्रतियोगिता के बीच 18वें स्थान पर फिनिश करना मुश्किल काम था। हर रेस हमें कुछ सबक देती है और मैं हर लैप के साथ कुछ सीख रहा हूं। चौथा राउण्ड वैसा नहीं रहा, जैसा कि हमने उम्मीद की थी। हालांकि मैं अपने आप में सुधार लाते हुए अपनी रणनीतियों को बेहतर बनाने के प्रयास जारी रखूंगा और आगामी राउण्ड्स में बेहतर परिणाम लाने की कोशिश करूंगा। टीम से मिला सहयोग अतुलनीय है और मुझे विश्वास है कि हम एक साथ और भी बेहतर उपलब्धियां हासिल करेंगे।”

IDEMITSU HONDA RACING INDIA के राइडर मोहसीन पराम्बन का उद्धरण

“गहन प्रतियोगिता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच आज की रेस मुश्किल थी। 21वें पॉज़िशन से शुरूआत करने के बाद 23वें पॉज़िशन पर रेस फिनिश करना मेरा लक्ष्य नहीं था, लेकिन हर रेस हमें कुछ सबक देती है। हम आज पॉइन्ट्स स्कोर नहीं कर सके लेकिन टीम से मिले सहयोग और उत्साह ने हमारी प्रेरणा बनाए रखी। हम सकारात्म्क हैं और अगले राउण्ड में और भी मजबूती के साथ वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है और हम निरंतर प्रगति के पथ पर बढऩे के लिए प्रतिबद्ध हैं।”



You may also like

Leave a Comment