Saturday, September 26, 2026 |
Home Banking and InsuranceICICI Prudential Life ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में दर्ज किया 99.31% का शानदार क्लेम सेटलमेंट रेशियो, उद्योग में सबसे आग

ICICI Prudential Life ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में दर्ज किया 99.31% का शानदार क्लेम सेटलमेंट रेशियो, उद्योग में सबसे आग

by Business Remedies
0 comments

भोपाल, सितम्बर, 2026: ICICI Prudential Life इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए 99.31% का क्लेम सेटलमेंट रेशियो घोषित किया है, जो आधिकारिक आकड़ों (फॉर्म एल-39 और एल-40) के आधार पर भारत की शीर्ष जीवन बीमा कंपनियों में सबसे अधिक है। इस तिमाही के दौरान, कंपनी ने 414.08 करोड़ रुपए मूल्य के व्यक्तिगत मृत्यु दावों का निपटान किया। विशेष रूप से, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में प्रमुख जीवन बीमाकर्ताओं में कंपनी का प्रति दावा औसत मूल्य लगभग 15 लाख रुपए था, जो सबसे अधिक है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ- अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स, श्री सारंग गोखले ने कहा, “आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ में, हम अपने ग्राहकों और उनके परिवारों के लिए क्लेम प्रक्रिया को सरल, सुगम और समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में, हमारा क्लेम सेटलमेंट रेशियो इंडस्ट्री में सबसे अधिक 99.31% रहा। इसके साथ ही, बिना जाँच वाले मामलों में आखिरी दस्तावेज मिलने की तारीख से क्लेम सेटल करने का हमारा औसत समय सिर्फ 1 दिन का रहा। इसके अलावा, हमने मृत्यु दावों के रूप में 414.08 करोड़ रुपए का भुगतान किया।“

“हमारी ‘कस्टमर-फर्स्ट’ सोच और डिजिटलीकरण पर मजबूत फोकस हमें क्लेम को तेजी से निपटाने में सक्षम बनाता है, जिससे परिवारों को उस समय वित्तीय राहत मिल सके जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। क्लेम करने वाले लोग हमारे मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप, चैटबॉट और वेबसाइट के माध्यम से आसानी से क्लेम दर्ज और ट्रैक कर सकते हैं।“

“अपनी ‘क्लेम फॉर श्योर’ पहल के तहत, हमने पात्र क्लेम के लिए एक ही दिन के भीतर लगभग 75 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। हम अपनी डिजिटल प्रक्रियाओं को लगातार मजबूत कर रहे हैं, ताकि जरूरत के समय परिवारों को समय पर सहायता मिल सके।”



You may also like

Leave a Comment