Tuesday, June 30, 2026 |
Home Banking and Insuranceगारंटीड Income वाला प्रोडक्ट है ICICI Pru Gift Select, जो बाजार की अनिश्चितता में देगा वित्तीय सुरक्षा

गारंटीड Income वाला प्रोडक्ट है ICICI Pru Gift Select, जो बाजार की अनिश्चितता में देगा वित्तीय सुरक्षा

by Business Remedies
0 comments

 

मुंबई, 03 मार्च, 2025    ICICI Prudential Life Insurance ने ‘ICICI Pru Gift Select ‘ पेश किया है। यह प्रोडक्ट ग्राहकों को लंबी अवधि की बचत प्रदान करने के साथ ही तुरंत आय की गारंटी भी देता है, जिससे उन्हें आर्थिक लिक्विडिटी मिलती है।

इस प्रोडक्ट में कई विकल्प हैं, जैसे ग्राहक तय कर सकते हैं कि गारंटीड इनकम कब शुरू होगी, कितने समय तक मिलेगी और मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा। इसके साथ ही, इसमें लाइफ कवर भी शामिल है, जो परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करता है। बढ़ती हुई आय का विकल्प इस प्रोडक्ट की खासियत है। इसमें हर साल 5% की कंपाउंडिंग दर से इनकम बढ़ती है, जिससे महँगाई से निपटने में मदद मिलती है।

ICICI Prudential Life Insurance के चीफ प्रोडक्ट एंड डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर,  अमित पालटा ने कहा, “हम अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नवाचार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। ICICI Pru Gift Select हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एक नया और महत्वपूर्ण जोड़ है। यह अनोखा प्रोडक्ट ग्राहकों को गारंटीड इनकम का लाभ देता है, जिसे वे अपनी जीवन योजनाओं और नकदी जरूरतों के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं।” उन्होंने कहा, “जैसा कि हमने हाल के महीनों में देखा है, आज के अनिश्चित आर्थिक माहौल में बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे समय में ग्राहक गारंटीड रिटर्न वाले प्रोडक्ट को प्राथमिकता देते हैं, जो उनकी पूँजी को सुरक्षित रखते हुए उनकी वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करे। आईसीआईसीआई प्रू गिफ्ट सिलेक्ट ग्राहकों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाते हुए उनके वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा।” उन्होंने आगे कहा, “इस प्लान का बढ़ती हुई आय का विकल्प ग्राहकों को महँगाई से निपटने में मदद करेगा। हमारे ग्राहकों से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता हमारे 99.3% के इंडस्ट्री-लीडिंग क्लेम सेटलमेंट रेशियो (9 महीने- वित्त वर्ष 2025) और सिर्फ 1.2 दिनों के औसत क्लेम सेटलमेंट समय (गैर-जाँच के मामलों में) में साफ झलकती है।”



You may also like

Leave a Comment