Monday, July 27, 2026 |
Home Banking and InsuranceICICI Prudential Life Insurance ने पेश किया आईसीआईसीआई प्रू वेल्थ फॉरएवर–विरासती योजना बनाने के लिए आसान उत्पाद

ICICI Prudential Life Insurance ने पेश किया आईसीआईसीआई प्रू वेल्थ फॉरएवर–विरासती योजना बनाने के लिए आसान उत्पाद

यह उत्पाद 99 साल की उम्र तक निरंतर बढ़ता Life Cover प्रदान करता है

by Business Remedies
0 comments

· विरासती योजना – नामित व्यक्ति को बिना किसी परेशानी और कर मुक्त संपत्ति हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करता है
· 3 policy year के बाद निःशुल्क health check-up की सुविधा प्रदान करता है

मुंबई, 30 दिसंबर, 2025: ICICI Prudential Life Insurance ने एक आसान और कर मुक्त लाभ प्रदान करने वाला विरासती योजना (legacy planning) से जुड़ा समाधान प्रदान करने वाला उत्पाद – ICICI Pru Wealth Forever लॉन्च किया है। यह उत्पाद उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो अपने प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना चाहते हैं।

Life cover की राशि हर महीने तब तक बढ़ती रहती है जब तक ग्राहक 99 साल की उम्र तक नहीं हो जाते। ग्राहक की दुर्भाग्य से मृत्यु हो जाने पर, पूरी life cover राशि कर-मुक्त लाभ के रूप में beneficiaries को दी जाती है। ICICI Pru Wealth Forever को विशेष रूप से ग्राहकों को आसान और समग्र विरासती योजना से जुड़े समाधान के तौर पर तैयार किया गया है। यदि ग्राहक policy term तक जीवित रहता है, तो भुगतान की गई पूरी premium राशि वापस कर दी जाती है।

उदाहरण के लिए, एक 55 वर्षीय व्यवसायी जो इस उत्पाद में सात साल के लिए सालाना ₹30 लाख का निवेश करता है, उसका life cover ₹1.5 करोड़ से शुरू होता है जो बढ़ता रहता है। policyholder की 85 साल की उम्र में मृत्यु होने पर, nominee को कर-मुक्त लाभ के रूप में ₹10 करोड़ मिलेंगे, जिससे उस व्यवसायी की विरासत को बनाए रखने में मदद मिलेगी और परिवार को वित्तीय निरंतरता मिलेगी।

ICICI Prudential Life Insurance Company Limited के Chief Product Officer, Mr. Vikas Gupta ने लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा, “देश में बढ़ती आय और life expectancy के बीच लोग अब विरासती योजना के महत्व को समझने लगे हैं। हमें ICICI Pru Wealth Forever पेश करते हुए खुशी हो रही है, जिसे खास तौर पर ग्राहकों को अपनी legacy planning प्रक्रिया को आसान बनाने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है।

इस उत्पाद के तहत प्रदान किया जाने वाला life cover 99 साल की उम्र तक बढ़ता रहता है और ग्राहक की दुर्भाग्य से मृत्यु हो जाने पर life cover की राशि कर मुक्त लाभ के तौर पर दी जाती है। यह प्रभावी रूप से अगली पीढ़ी को संपत्ति का हस्तांतरण करने में मदद करता है, जिससे उन्हें वित्तीय सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा, निःशुल्क health check-up की built-in सुविधा ग्राहकों को अपने स्वास्थ्य की सक्रिय रूप से निगरानी और प्रबंधन करने में मदद करती है।

ग्राहकों से किए गए वादों को पूरा करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में claim settlement ratio से स्पष्ट है। यह अनुपात 99.3% रहा जो industry में अग्रणी है। इसमें non-investigated claims के लिए average turnaround time 1.1 दिन है, जिसे streamlined processes द्वारा support प्राप्त है। इससे महत्वपूर्ण समय पर त्वरित और सरलता से claims के भुगतान में मदद मिलती है।”



You may also like

Leave a Comment