Monday, July 6, 2026 |
Home Banking and InsuranceIcici Lombard ने ‘ट्रिपसिक्योर’ लॉन्च किया

Icici Lombard ने ‘ट्रिपसिक्योर’ लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
भारत की लीडिंग प्राइवेट जनरल इंश्योरेंस कंपनी, Icici Lombard ने आज एक इनोवेटिव और एआई द्वारा संचालित ट्रैवल इंश्योरेंस प्रोडक्ट, ट्रिपसिक्योर+ लॉन्च किया है। इंटरनेशनल यात्रियों के लिए एक ट्रैवल पार्टनर के रूप में यह प्रोडक्ट अलग अलग जगह से आने वाले भारतीय यात्रियों की खास जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्लेक्सिबल कवरेज विकल्प प्रदान करता है।
ट्रैवल इंश्योरेंस को आसान और इसे अलग अलग तरह के यात्रियों की जरूरतों के अनुसार बनाकर, Icici Lombard हर यात्रा को सुरक्षित करने की संस्कृति को विकसित करने का प्रयास कर रहा है। कंपनी का उद्देश्य है कि हर तरह के यात्रियों के लिए उनकी यात्रा को सुरक्षित और परेशानी मुक्त बनाया जा सके, और ट्रिपसिक्योर+ इस मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है। अगर यात्री को आल्प्स में स्कीइंग करने जाना है, या वह सेंटोरिनी में सूर्यास्त को देखना पसंद करता है, ट्रैकिंग करने वाला हो, या परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए दुनिया के किसी नई जगह पर जाना चाहता हो, ट्रिपसिक्योर+ उन्हें पर्सनलाइज्ड और एडाप्टिव प्रोटेक्शन प्रदान करता है। यानी यह एक कस्टमाइज इंश्योरेंस पॉलिसी है जो किसी व्यक्ति की खास आवश्यकताओं और जोखिम प्रोफाइल के अनुरूप डिजाइन की गई है। यह इनोवेटिव प्रोडक्ट यात्रा के दौरान मन की शांति सुनिश्चित करता है, जिसमें एआई हर यात्री की खास जरूरतों के आधार पर कवरेज को डायनामिक रूप से उनकी जरूरतों के अनुसार बदलता है।
यात्रा को सुरक्षित करने और यात्रा के दौरान मन की शांति के लिए डिजाइन किया गया ट्रिपसिक्योर+ कई अनूठी सुविधाएं भी प्रदान करता है। यह वीजा फीस का रिफंड प्रदान करता है, वीजा रिजेक्ट होने के कारण यात्रा रद्द होने की स्थिति में वीजा आवेदनों के लिए पेमेंट की गई राशि रिफंड करता है। यात्री कार रेंटल कवर से भी लाभ उठा सकते हैं, जहां किराए का वाहन अगर डैमेज होता है या चोरी हो जाता है, तो डिपॉजिट की गई राशि रिफंड हो जाती है।
एडवेंचर को पसंद करने वाले लोगों के लिए, पॉलिसी में एडवेंचर स्पोर्ट्स कवर शामिल है, जो ऐसी गतिविधियों के दौरान लगी चोटों के लिए मेडिकल कास्ट कवरेज प्रदान करता है। इसके अलावा, ट्रिपसिक्योर+ पहले से मौजूद बीमारियों का कवरेज प्रदान करता है। ट्रिपसिक्योर+ यात्रा के दौरान जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली स्थितियों के लिए मेडिकल कास्ट को कवर करना भी सुनिश्चित करता है, जो सभी प्रकार के यात्रियों के लिए व्यापक सुरक्षा प्रदान करता है।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की हेड – हेल्थ प्रोडक्ट्स, आपरेशंस एंड सर्विसेज, प्रिया देशमुख का कहना है कि बढ़ रही खर्च योग्य आय और अपने व्यस्त कार्यक्रमों से ब्रेक या छुट्टी लेने की आवश्यकता के कारण, हम इंटरनेशनल और घरेलू दोनों तरह की यात्रा में बढ़ोतरी देख रहे हैं। ट्रिपसिक्योर+ के साथ, हम सिर्फ एक उत्पाद लॉन्च नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम ट्रैवल इंश्योरेंस को यात्रा की प्लानिंग के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में शामिल करने के लिए कंज्यूमर के व्यवहार में बदलाव की शुरुआत कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य यात्रियों को आखिरी मिनट के चेकबॉक्स के बजाय इंश्योरेंस को उनकी यात्रा की तैयारियों का एक जरूरी हिस्सा मानने के लिए प्रोत्साहित करना है। एआई टेक्नोलॉजी को शामिल कर, हम कंज्यूमर्स के लिए ऐसा कवरेज तैयार करना आसान बना रहे हैं, जो उनकी यात्रा की शैली के लिए बिल्कुल उपयुक्त हो। ट्रिपसिक्योर+ पर्सनलाइज्ड इंश्योरेंस प्रदान करने के लिए इनोवेशन, ग्राहकों पर फोकस करने और टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



You may also like

Leave a Comment