Silver Jubilee पर नई पहल
मुंबई, निजी General Insurance कंपनी ICICI Lombard General Insurance ने अपनी 25वीं वर्षगांठ पर अलग-अलग Insurance Categories में 25 नए Innovative Solutions लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इसके साथ एक दिन में सर्वाधिक Products लॉन्च करने का अपना पिछला Record भी तोड़ दिया। इससे पहले कंपनी ने एक दिन में 14 Products पेश किए थे।
Industry-First Solutions शामिल
कंपनी के अनुसार, लॉन्च किए गए 25 Innovations में पांच ऐसे Solutions हैं, जिन्हें Insurance Industry में पहली बार पेश किया गया है। इन Products और Features को Health, Motor, Home, Travel और Commercial Insurance से जुड़ी बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
महिलाओं और Pet Owners पर फोकस
नए Products में Elevate Her महिलाओं के जीवन के अलग-अलग चरणों के लिए तैयार Modular Healthcare Plan है। इसमें OPD, Wellness, Maternity और Preventive Healthcare सहित कई सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, Paw Care के तहत पालतू जानवरों के इलाज, Surgery, Emergency और नियमित देखभाल का Coverage दिया जाएगा।
Home Insurance को बनाया व्यापक
Complete Home Protect में घर के Interior, Jewellery, Artwork, Furniture और कीमती Collections को सुरक्षा मिलेगी। कंपनी ने इसमें Cashless Home Assistance और अधिकतम 30 वर्ष की Policy अवधि का विकल्प देने का दावा किया है।
AI से आसान होंगी सेवाएं
ICICI Lombard ने Voice AI, Personalized Travel Planner और Smart Health Underwriting जैसे AI आधारित Solutions भी लॉन्च किए हैं। Voice AI Platform Hindi और English में 24×7 ग्राहकों की सहायता करेगा तथा Policy खरीदने से Payment तक की प्रक्रिया पूरी कर सकेगा।
ग्राहक अनुभव पर जोर
कंपनी के Managing Director और CEO Sanjeev Mantri ने कहा कि इन Innovations का उद्देश्य Insurance को अधिक Personalized, उपयोगी और भविष्य के लिए तैयार बनाना है। कंपनी अब तक 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं देने और छह करोड़ से ज्यादा Claims का निपटारा करने का दावा करती है।

