Monday, June 29, 2026 |
Home Banking and InsuranceIcici Lombard ने #SalaamMSME के साथ भारत के MSME नायकों के जोखिम उठाने की क्षमता, जुझारूपन और साहस को सलाम किया

Icici Lombard ने #SalaamMSME के साथ भारत के MSME नायकों के जोखिम उठाने की क्षमता, जुझारूपन और साहस को सलाम किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई ‘घर का भविष्य, पापा की प्रतिष्ठा, जिंदगी की सारी बचत… सब कुछ दांव पर है। अब रुक जाने का ऑप्शन है क्या?’ जब आपके पास सब कुछ दांव पर लगा हो, तो क्या हारने का विकल्प होता है? यह सवाल भारत के माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME)) के मालिकों की अटूट यात्रा को दर्शाता है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं और व्यक्तिगत जोखिम उठाने में कभी पीछे नहीं हटते।
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर, भारत की लीडिंग प्राइवेट नॉन-लाइफ इंश्योरेंस कंपनी Icici Lombard  ने MSME (MSME) को समर्थन और सुरक्षा प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। इसके तहत एक नई डिजिटल कैंपेन #SalaamMSME लॉन्च की गई है। यह अभियान उन 5.93 करोड़ से अधिक एमएसएमई के जुझारूपन और साहस को सम्मानित करता है, जो भारत की जीडीपी (GDP) में करीब 30त्न योगदान देते हैं और 25 करोड़ से अधिक रोजगार उत्पन्न करते हैं। #SalaamMSME  कैंपेन, जो 3 साल पहले शुरू किया गया था, इंडस्ट्री में पहली बार किया गया ऐसा प्रयास है, जिससे आईसीआईसीआई लोम्बार्ड को बिजनेस इंश्योरेंस समाधान के लिए एक पसंदीदा भागीदार के रूप में स्थापित किया गया है।
Icici Lombard की नई डिजिटल फिल्म ‘ऑप्शन है क्या’ एमएसएमई मालिकों के सामने आने वाली भावनात्मक और वित्तीय चुनौतियों को दर्शाती है। इस कैंपेन का मुख्य संदेश है – ‘जब हारने का विकल्प नहीं, तो सुरक्षा का भी नहीं होना चाहिए।’ यह एमएसएमई को अपने बिजनेस को इंश्योरेंस के माध्यम से सुरक्षित करने के महत्व को समझने का आग्रह करता है।
#SalaamMSME के साथ, Icici Lombard ने भारत की एमएसएमई कम्युनिटी के साहस, बलिदान और अडिग जज्बे को सलाम किया है, साथ ही बिजनेस प्रोटेक्शन की अहम भूमिका पर राष्ट्रीय चर्चा को प्रेरित किया है।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के चीफ रिटेल एंड गवर्नमेंट, आनंद सिंघी का कहना है कि हम भारत के एमएसएमई की अडिग भावना और उद्यमशीलता के साहस को सलाम करते हैं। हमारे लिए जोखिम प्रबंधन सिर्फ पॉलिसी बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक मिशन है, जिसमें हम एमएसएमई को अनिश्चितताओं के बीच फलने-फूलने के लिए जरूरी जानकारी, उपकरण और सुरक्षा प्रदान करते हैं। 5.93 करोड़ एमएसएमई में से 10 प्रतिशत से भी कम का ही वर्तमान में इंश्योरेंस है, जिससे जागरूकता और पहुंच की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि अपने #SalaamMSME अभियान, तकनीकी-आधारित इंश्योरेंस के समाधानों और समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए, हम व्यावसायिक मालिकों को उनके सपनों को सुरक्षित रखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे में सक्षम बना रहे हैं. क्योंकि जब असफलता कोई विकल्प नहीं है, तो बिना सुरक्षा के रहना भी विकल्प नहीं होना चाहिए। भारत के हर एमएसएमई व्यवसाय के पीछे एक ताकतवर कहानी छिपी है – साहस, महत्वाकांक्षा और अडिग जज्बे की। MSME उद्यमी सिर्फ व्यवसाय नहीं बनाते, वे भविष्य भी तैयार करते हैं, आजीविका को संवारते हैं और हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार देते हैं। फिर भी, कई बार अपने इन सपनों की सुरक्षा करना उनके लिए बाद की बात रह जाती है। #SalaamMSME के जरिए, हमारा लक्ष्य इस सोच को बदलना है। यह उनके साहस को सलाम है और यह याद दिलाने का प्रयास है कि सुरक्षा एक जरूरत है। अपने बिजनेस इंश्योरेंस सॉल्यूशन के साथ, हम एक भरोसेमंद जोखिम साझेदार के रूप में उनकी यात्रा को और भी मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Icici Lombard  का मानना है कि एमएसएमई (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज) अपने व्यवसाय को बनाने के लिए बड़े जोखिम उठाते हैं, लेकिन उन जोखिमों को कम करना भी रेगुलर ग्रोथ के लिए उतना ही जरूरी है। अपने विशेष रूप से तैयार किए गए इंश्योरेंस सॉल्यूशंस के जरिये, कंपनी एमएसएमई को अपने कर्मचारियों, संपत्तियों और संचालन को सुरक्षित रखने में मदद करती है। उदाहरण के लिए, एमएसएमई सुरक्षा कवच पॉलिसी एक व्यापक बंडल्ड प्रोडक्ट है, जो परिभाषित बीमित खतरों से होने वाले नुकसान से व्यवसायों की रक्षा करता है। साथ ही, यह एसटीएफआई  – आंधी, तूफान, बाढ़, जलभराव आदि) और आतंकवाद जैसे वैकल्पिक कवर भी प्रदान करता है, जिससे व्यवसाय अपनी जरूरत के अनुसार सुरक्षा का सही स्तर चुन सकते हैं। इसके अलावा, Icici Lombard  मरीन, फायर, लायबिलिटी, कर्मचारियों के मुआवजे और इंजीनियरिंग जैसे बिजनेस इंश्योरेंस समाधान भी प्रदान करता है, जिससे भारत के छोटे व्यवसाय नई ऊंचाइयों पर पहुंचते हुए सुरक्षित बने रहें। इन सेवाओं के माध्यम से, Icici Lombard  अपने ब्रांड वादे ‘निभाए वादे’ को फिर से मजबूत करता है, भारत के एमएसएमई के साथ मजबूती से खड़ा है, चाहे अवसर हों या अनिश्चितताएं।

 



You may also like

Leave a Comment