Sunday, August 9, 2026 |
Home Automobileजून से हुंडई मोटर इंडिया की कारें होंगी महंगी, कीमतों में ₹.12,800 तक बढ़ोतरी

जून से हुंडई मोटर इंडिया की कारें होंगी महंगी, कीमतों में ₹.12,800 तक बढ़ोतरी

by Business Remedies
0 comments
Hyundai Motor India Cars Price Hike From June 2026

नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया ने घोषणा की है कि कंपनी जून से अपनी कारों की कीमतों में ₹.12,800 तक बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी ने बताया कि बढ़ती उत्पादन लागत, महंगे कच्चे माल और संचालन खर्च में इजाफे के कारण यह फैसला लिया गया है। नई कीमतें 1 June 2026 से लागू होंगी। कंपनी के अनुसार अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया जाएगा। हुंडई मोटर इंडिया ने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए और ग्राहकों के हितों को संतुलित रखने के उद्देश्य से नई कीमतें जून से प्रभावी की जा रही हैं।

कंपनी ने कहा कि वाहन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पदार्थों की कीमत लगातार बढ़ रही है, जिससे उत्पादन लागत पर दबाव बना हुआ है। इसके अलावा संचालन से जुड़े खर्च भी पहले की तुलना में अधिक हो गए हैं। इसी वजह से कंपनी को कीमतों में सीमित बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। हुंडई मोटर इंडिया ने यह भी कहा कि कंपनी लगातार लागत कम करने की कोशिश कर रही है ताकि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ न पड़े, लेकिन बढ़ते खर्च का कुछ हिस्सा बाजार में स्थानांतरित करना जरूरी हो गया है। कंपनी ने इस बढ़ोतरी को मामूली बताया है।

नई कीमतें हुंडई के सभी मॉडलों पर लागू होंगी। इससे पहले मारुति सुजुकी इंडिया ने भी जून 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में ₹.30,000 तक बढ़ोतरी की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि लगातार बढ़ती उत्पादन लागत के कारण यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल महीने में अपने एसयूवी और वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। ऑटोमोबाइल कंपनियों द्वारा लगातार कीमतें बढ़ाए जाने से आने वाले महीनों में ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है।

वहीं Stock Market में बुधवार को हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में मजबूती देखने को मिली। कंपनी का शेयर 2प्रतिशत से अधिक बढ़कर ₹.1928.20 पर कारोबार करता दिखाई दिया।



You may also like

Leave a Comment