- भारत की खनन क्षेत्र में हाइड्रोजन फ्यूल पर काम शुरू करने वाली पहली कंपनी
- ग्रीन हाइड्रोजन पर स्टडी, पायलट प्रोजेक्ट और चरणबद्ध लागू करने पर फोकस
- भूमिगत खनन, भारी मशीनरी और अन्य उपकरणों में हाइड्रोजन उपयोग की जांच
उदयपुर, 22 जून 2026। Hindustan Zinc Limited ने Advait Energy Transitions Associates LLP और Aero Eagle Automobiles Private Limited के साथ एमओयू किया है। इस समझौते के तहत कंपनी अपने ऑपरेशन्स में Green Hydrogen और अन्य Clean Energy के उपयोग की संभावनाएं तलाशेगी। इस पहल का उद्देश्य नई तकनीकों का मूल्यांकन करना है, जिससे खनन कार्य को कम कार्बन और भविष्य के लिए तैयार बनाया जा सके। Hindustan Zinc Limited खास तौर पर भूमिगत खनन में Hydrogen Fuel इस्तेमाल करने वाली भारत की पहली कंपनी बनने की दिशा में काम कर रही है। यह कदम कंपनी के 2050 या उससे पहले Net Zero बनने के लक्ष्य का हिस्सा है। खनन और भारी उद्योगों में उत्सर्जन कम करना मुश्किल होता है, ऐसे में Hydrogen जैसे स्वच्छ ईंधन महत्वपूर्ण समाधान बनकर सामने आ रहे हैं।
Hindustan Zinc Limited के CEO Arun Mishra ने कहा कि, “हम Sustainable Mining के लिए नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं। Hydrogen से भारी मशीनों के उत्सर्जन कम होंगे और Clean Energy का रास्ता खुलेगा। यह साझेदारी हमें भविष्य के लिए तैयार बनाएगी।” इस साझेदारी के तहत Green Hydrogen उत्पादन, Storage, Supply System और Hydrogen से चलने वाली मशीनों की जांच की जाएगी। साथ ही H2 and ICE और Fuel Cell तकनीक के इस्तेमाल की भी संभावना देखी जाएगी।
यह प्रोजेक्ट चरणों में पूरा होगा। पहले तकनीकी, सुरक्षा, पर्यावरण और लागत से जुड़ी Study होगी। उसके बाद इसे बड़े स्तर पर लागू किया जा सकता है, जिसमें भारी मशीनरी, वाहन, Generator और अन्य उपकरण शामिल होंगे। यह पहल Hindustan Zinc Limited की ESG रणनीति के अनुरूप है, जिसमें साफ ऊर्जा और जिम्मेदार संसाधन प्रबंधन पर जोर दिया जाता है। कंपनी पहले ही अपनी ऊर्जा जरूरतों में करीब 18 प्रतिशत हिस्सा नवीकरणीय स्रोतों से पूरा कर रही है और लगातार स्वच्छ तकनीकों की दिशा में आगे बढ़ रही है। Hindustan Zinc Limited, Vedanta Group की कंपनी है, जिसे लगातार तीसरे साल S&P Global Assessment 2025 में दुनिया की सबसे Sustainable Metal and Mining Company का दर्जा मिला है।

