Saturday, July 11, 2026 |
Home CommodityHindustan Zinc डिजिटल रूप से सक्षम Zinc फ्रेट बाजार के साथ Metal Logistics में लाया क्रांति

Hindustan Zinc डिजिटल रूप से सक्षम Zinc फ्रेट बाजार के साथ Metal Logistics में लाया क्रांति

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेेस रेमेडीज  भारत की एकमात्र और विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक, Hindustan Zinc  Limited ने डिजिटल-फस्र्ट Logistics मैनेजमेंट सिस्टम, जिंक फ्रेट बाजार की शुरूआत के साथ महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह अग्रणी पहल Hindustan Zinc को भारत में नॉन फैरस मेटल कंपनियों में से एक के रूप में स्थापित करती है, जिसने ग्राहकों को सशक्त बनाने, अनुभव को बने और लॉजिस्टिक्स प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इनोवेटिव लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म डिजाइन कर प्रस्तुत किया है। इस प्लेटफॉर्म में लाइव ट्रैकिंग, लॉजिस्टिक्स प्लानर, बिडिंग टूल और संबधित लॉजिस्टिक्स सर्विस पार्टनर्स जैसे फीचर्स है। पूर्व में जिंक़ खरीद प्रक्रिया के लिए ग्राहकों को लॉजिस्टिक्स तालमेल और शिपमेंट ट्रैकिंग के लिए कई प्रणालियों के बीच आवागमन की आवश्यकता होती थी, जिससे अक्सर ऑपरेशनल असुविधा होती थीं। यह प्लेटफॉर्म एक सुव्यवस्थित, एंड-टू-एंड डिजिटल समाधान प्रदान करता है जो व्यवसायिक टीमों को आसानी से महत्वपूर्ण मेटल्स की खरीद करने में सक्षम बनाता है। जिंक़ गैल्वनाइजेशन, स्टील को जंग से बचाने और इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, हाई टेक मैनयूफेक्चरिंग, डिफेन्स और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिंक फ्रेट बाजार उपयोगकर्ता अनुभव पर फोकस के साथ डिजाइन होने से मजबूत उत्पादन योजना की सुविधा देता है और ग्राहकों को सही निर्णय लेने में सक्षम बनाता है। इसे ग्राहकों की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।
लॉन्च के अवसर पर Hindustan Zinc Limited के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि, ‘हिन्दुस्तान जिंक़ में, हमने हमेशा महत्वपूर्ण मेटल्स की खरीद अनुभव को बढ़ाने के लिए कस्टमर फस्र्ट दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी है। डिजिटलीकरण के एकीकरण के साथ, हम एक सहज, तकनीक-सक्षम अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठा रहे हैं। यह प्लेटफार्म खरीद को सरल बनाता है और भविष्य के लिए तैयार आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
Hindustan Zinc द्वारा प्रस्तुत इस प्लेटफार्म में लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पंजीकृत विश्व स्तरीय उत्पाद स्पेशल हाई-ग्रेड जिंक़, हाई ग्रेड जिंक़, एशिया का पहला कम कार्बन वाला ग्रीन जिंक़ इकोजेन, प्राइम वेस्टर्न जिंक़, कंटीन्यूअस गैल्वनाइजिंग ग्रेड जिंक़, स्पेशल हाई ग्रेड जंबो जिंक़, हाई ग्रेड जंबो जिंक़, Hindustan Zinc डाई कास्टिंग एलॉय 3, हिन्दुस्तान जिंक़ डाई कास्टिंग एलॉय 5, स्पेशल हाई-ग्रेड लीड आदि शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment