जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | हुण्डई के अधिकृत डीलर हिंदुस्तान हुण्डई द्वारा हुण्डई मोटर इंडिया लिमिटेड के भारत में अपने संचालन के 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। कंपनी की स्थापना 6 मई 1996 को हुई थी और इन तीन दशकों में हुंडई भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बड़ा नाम बन चुकी है। इस 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर हिन्दुस्तान हुण्डई के डायरेक्टर कुमार जगवानी, हीरल जगवानी व रीजनल ऑफिस टीम से अखिलेश दाधिच (रीजनल मार्केटिंग मैनेजर) उपस्थित थे। हिंदुस्तान हुण्डई टीम प्रथम जनरेशन डीलरशिप है। कंपनी इस अवसर पर अपने ग्राहकों को i20 पर 65,000 रू., Verna पर 55,000 रू., Exter पर 40,000 रू., Grand i10 Nios पर 80,000 रू. तथा Creta पर 1,05,000 रू. तक के लुभावने ऑफर्स का लाभ दिया जा रहा है। हुंडई ने भारत में अपने 30 वर्षों के सफर के दौरान कुल 1.35 करोड़ से अधिक गाड़ियां बेची हैं। कंपनी वर्तमान में लगभग 150 देशों को भारत से गाड़ियां एक्सपोर्ट करती है। कंपनी का ऐतिहासिक सफर भारत में 1998 में हुंडई सैंट्रो के लॉन्च के साथ तेजी से बढ़ा।

