उच्च शिक्षा में विस्तार:
भारत में Higher Education में छात्रों का नामांकन पिछले एक दशक में लगातार बढ़ा है। आधिकारिक Factsheet के अनुसार, 2014–15 में 3.42 करोड़ छात्रों से बढ़कर 2023–24 में कुल नामांकन 4.50 करोड़ हो गया। इस दौरान कुल नामांकन में 31.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
GER में भी सुधार:
Higher Education का Gross Enrolment Ratio (GER) 2014–15 के 23.7 प्रतिशत से बढ़कर 2022–23 में 29.5 प्रतिशत और 2023–24 में 30 प्रतिशत हो गया। यह वृद्धि NEP 2020 के तहत 2035 तक GER को 50 प्रतिशत तक पहुंचाने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
University और Colleges की संख्या बढ़ी:
Ministry of Education द्वारा हर साल किए जाने वाले All India Survey on Higher Education (AISHE) के अनुसार, देश में Universities की संख्या 2014–15 के 760 से बढ़कर 2023–24 में 1,289 हो गई। वहीं Colleges की संख्या 38,498 से बढ़कर 48,246 पहुंच गई। Standalone Institutions भी 12,276 से बढ़कर 15,221 हो गए।
महिला नामांकन में बड़ी छलांग:
Female enrolment में इस दशक के दौरान 42.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह 2014–15 के 1.57 करोड़ से बढ़कर 2023–24 में 2.24 करोड़ हो गया। Gender Parity Index (GPI) भी 0.92 से बढ़कर 1.08 हो गया, जो Higher Education में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
SC, ST और OBC भागीदारी बढ़ी:
कुल नामांकन में SC छात्रों की हिस्सेदारी 13.44 प्रतिशत से बढ़कर 15.5 प्रतिशत और ST छात्रों की हिस्सेदारी 4.8 प्रतिशत से बढ़कर 6.4 प्रतिशत हुई। OBC participation 32.8 प्रतिशत से बढ़कर 40.1 प्रतिशत पहुंची।
STEM Education को भी बढ़ावा:
Science, Technology, Engineering, and Mathematics (STEM) में नामांकन 2014–15 के 91.5 लाख से बढ़कर 2023–24 में 1.02 करोड़ हो गया। इस अवधि में STEM enrolment में करीब 11.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

