Saturday, July 18, 2026 |
Home Health and Lifestyleहर्बालाइफ इंडिया ने व्रिटिलाइफ आउटर न्यूट्रिशन रेंज के साथ स्किनकेयर के क्षेत्र में रखाकदम

हर्बालाइफ इंडिया ने व्रिटिलाइफ आउटर न्यूट्रिशन रेंज के साथ स्किनकेयर के क्षेत्र में रखाकदम

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
प्रमुख स्वास्थ्य एवं वेलनेस कंपनी और समुदाय, हर्बालाइफ इंडिया ने व्रिटिलाइफ आउटर न्यूट्रिशन रेंज के लॉन्च की घोषणा की है। यह भारतीय लग्जरी स्किनकेयर बाजार में अपने तरह की नई पेशकश है। इस स्किनकेयर रेंज में फेशियल क्लेंजर, फेशियल टोनर, फेशियल सीरम और मॉइस्चराइजर शामिल हैं।
बैंगलोर में हर्बालाइफ के एक समर्पित उत्कृष्टता केंद्र में विकसित, व्रिटिलाइफ आउटर न्यूट्रिशन रेंज कठोर क्लिनिकल रिसर्च की प्रक्रिया से गुजऱी है। यह कच्चे माल से लेकर तैयार उत्पाद तक सुरक्षा, प्रभावकारिता और ट्रेसियेबिलिटी सुनिश्चित करती है। इस रेंज में प्रामाणिक वनस्पति और आयुर्वेदिक-आधारित फॉर्मूलेशन को उच्च सक्रियता वाले प्राकृतिक तेलों के साथ मिलाया गया है, जो आधुनिक जीवनशैली की मांगों को पूरा करता है। इस लॉन्च के साथ, व्रिटिलाइफ, हर्बालाइफ के उत्पाद पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है।
हर्बालाइफ इंडिया ने 2009 से लगातार वृद्धि दर्ज की है। शुरुआत में वजन कम करने के उत्पाद बनाने वाली कंपनी ने फिटनेस एंड प्रजेंटेशन, दैनिक पोषण एवं समग्र स्वास्थ्य समेत 48 उत्पादों के साथ अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में विविधता लाई। 31 मार्च को समाप्त होने वाली 2024 की पहली तिमाही में, भारत में हर्बालाइफ की शुद्ध बिक्री 203.5 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई, जो 2023 की इसी अवधि की तुलना में 13.9 प्रतिशत की वृद्धि है। हर्बालाइफ के लिए भारत उन 95 देशों में वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बाजार है, जहां कंपनी कारोबार करती है। हर्बालाइफ इंडिया के प्रबंध निदेशक, अजय खन्ना ने कहा, कि हर्बालाइफ, भारत में अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार है, ऐसे में हम व्रिटिलाइफ आउटर न्यूट्रिशन रेंज को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं। यह रणनीतिक विस्तार, न केवल हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो में विविधता पेश कर रहा है, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले स्किनकेयर समाधान देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। एक ?िम्मेदार स्वास्थ्य और वेलनेस कंपनी के रूप में, हमें विश्वास है कि हमारी स्किनकेयर रेंज, भारत में लोगों की बाहरी पोषण संबंधी जरूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा करेगी। ये उत्पाद प्राचीन भारत के सौंदर्य संबंधी तरीकों को उन्नत, विज्ञान-समर्थित फॉर्मूलेशन के साथ लोगों करने के हमारे विचारों के मूर्त रूप हैं।
भारतीय सौंदर्य उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें आयुर्वेदिक उत्पादों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। वेरिफाइड मार्केट रिसर्च (वीएमआर) के हाल ही में एक अध्ययन से पता चला कि आयुर्वेदिक सौंदर्य उत्पादों का बाजार फल-फूल रहा है, जिसका वर्तमान मूल्य 8-9 अरब डॉलर है। इसके अतिरिक्त, मौजूदा 646 बिलियन डॉलर के वैश्विक सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल बा?ार में आयुर्वेद की हिस्सेदारी 2028 तक 21.1 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। प्राकृतिक समाधानों के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते रुझान को देखते हुए, व्रिटिलाइफ आउटर न्यूट्रिशन रेंज एक शानदार और प्रभावी रेंज पेश कर बढ़ते रुझान और मांग का लाभ उठा रही है, जो आज के दौर में त्वचा की देखभाल के लिए प्राचीन जड़ी-बूटियों का उपयोग कर रही है।
अजय खन्ना ने कहा, कि हर्बालाइफ में, हम स्थानीय लोगों का समर्थन करते हैं, अपनी सभी पहलों में स्थानीय भावनाओं और अपनी संस्कृति का सम्मान करते हैं। व्रिटिलाइफ आउटर न्यूट्रिशन रेंज, भारत में निर्मित है, जिसका हमें गर्व है और इसे विभिन्न प्रकार की त्वचा के लिए वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया है और साथ ही क्लिनिकल आधार पर आकलन किया गया है। हम इस देश की विविध सौंदर्य परंपराओं को समझते हैं, उन्हें सामने लाते हैं, और हमारे उत्पाद उस सम्मान को रेखांकित हैं।



You may also like

Leave a Comment