Ahmedabad में CII की अहम बैठक
Ahmedabad में Confederation of Indian Industry (CII) की Media Roundtable में CII Western Region Chairman Vir S Advani ने कहा कि Gujarat की अगली Industrial Growth Export Competitiveness, MSMEs के विस्तार, future-ready skills और Advanced Manufacturing में Investment पर निर्भर करेगी। CII इस दिशा में Central और State Governments के साथ reforms पर काम कर रहा है।
US Tariff से Exporters पर दबाव
Advani ने कहा कि ऊंची inflation, बढ़ती import cost और US tariffs को लेकर अनिश्चितता ने Indian Industry पर दबाव बढ़ाया है। हालांकि, India-US trade संबंधों को लेकर CII पहले की तुलना में अधिक आशावादी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लगातार bilateral बातचीत हो रही है और समाधान निकलने की उम्मीद है।
नए Export Markets तलाशने की जरूरत
CII ने कंपनियों को US market पर निर्भरता कम करने और UK, European Union तथा Australia जैसे markets में अवसर तलाशने की सलाह दी है। संगठन Ministry of Commerce के साथ product और country-level strategy पर काम कर रहा है, ताकि Free Trade Agreements का बेहतर लाभ उठाया जा सके।
MSME से MNC बनाने की तैयारी
CII Western Region Gujarat, Maharashtra और Goa के लिए ‘SME to MNC’ programme तैयार कर रहा है। इसमें करीब Rs 100 crore revenue वाली कंपनियों को 24 महीने तक structured support दिया जाएगा। लक्ष्य चुनिंदा MSMEs को Rs 1,000 crore स्तर तक पहुंचाने और international markets में प्रवेश दिलाने का है।
AI और Data Centre पर भी फोकस
CII MSMEs के लिए Artificial Intelligence adoption और technology access बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। वहीं CII Gujarat Chairman Achal Bakeri ने Gujarat को Data Centre hub बनाने की क्षमता पर जोर दिया। Dholera को प्रमुख Location बताते हुए उन्होंने कहा कि land, power और submarine data cables राज्य को मजबूत बढ़त देते हैं।
Vibrant Gujarat 2027 से बड़ी उम्मीदें
Advani के अनुसार January 2027 में होने वाला Vibrant Gujarat Global Summit Advanced Manufacturing, semiconductors, defence, aerospace, AI और Data Centres में नए Investment आकर्षित कर सकता है।

