Wednesday, July 15, 2026 |
Home Real EstateGST 2.0: मकान खरीदने या बनाने वालों को मिला दिवाली गिफ्ट, सीमेंट और स्टील में जीएसटी कटौती से होगी बचत

GST 2.0: मकान खरीदने या बनाने वालों को मिला दिवाली गिफ्ट, सीमेंट और स्टील में जीएसटी कटौती से होगी बचत

by Business Remedies
0 comments

ेनई दिल्ली। सरकार ने मकान खरीदने या बनाने वालों को दिवाली गिफ्ट दिया है। हाल ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सीमेंट और स्टील पर लगने वाले जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। मकान बनाने में सीमेंट और स्टील की लागत कुल मकान की करीब 40 फीसदी होती है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि जीएसटी में कटौती से मकान खरीदना सस्ता होगा और लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं मकान सस्ते होने से रियल एस्टेट सेक्टर में भी बूम आ सकती है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी।
मकान खरीदने वालों को जीएसटी घटने से सीधा फायदा होगा। जानकारों का कहना है कि कंस्ट्रक्शन का खर्च कम होगा, तो प्रॉपर्टी की कीमतें भी कम होंगी। इससे मकान खरीदना आसान हो जाएगा। जानकारों के मुताबिक कंस्ट्रक्शन का खर्च कम होने से डेवलपर्स अच्छे घर बना पाएंगे। खासकर त्योहारों के मौसम में जब लोगों की घर खरीदने की इच्छा बढ़ जाती है। साथ ही प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे और बिक्री भी बढ़ेगी।
सरकार ने सीमेंट और स्टील पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। वहीं ग्रेनाइट और मार्बल जैसी चीजों पर भी जीएसटी कम हुआ है। जीएसटी काउंसिल ने मार्बल और ग्रेनाइट पर टैक्स 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है।
जानकारों के मुताबिक सीमेंट, ग्रेनाइट और मार्बल जैसी चीजों पर टैक्स कम होने से कंस्ट्रक्शन का काम सस्ता होगा यानी मकान की कीमतें कम होंगी। इससे मकान खरीदारों को फायदा होगा। वहीं अगर कोई शख्स अपना खुद का मकान बनवा रहा है तो उसके भी काफी पैसे बचेंगे। एक अनुमान के मुताबिक 50 लाख के मकान पर अब करीब 2 से 3 लाख रुपये बचेंगे।
सीमेंट, स्टील और बाकी चीजों पर कंस्ट्रक्शन की कुल लागत का लगभग 40 से 45% खर्च होता है। जीएसटी घटने से प्रोजेक्ट का खर्च कम होगा। डेवलपर्स ये फायदा मकान खरीदने वालों को दे सकते हैं, जिससे घर खरीदना आसान होगा और डिमांड बढ़ेगी। इससे त्योहारों के सीजन में और तेजी आएगी।
सीमेंट, स्टील आदि में जीएसटी कटौती से रियल एस्टेट सेक्टर में भी बूम आएगी। क्रेडाई के अध्यक्ष शेखर पटेल ने कहा कि यह एक अच्छा सुधार है। उन्होंने कहा कि सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% करना एक बहुत बड़ा कदम है। इससे रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर बहुत अच्छा असर पड़ेगा। पटेल ने कहा कि इस कटौती से कच्चे माल की कुल लागत कम करने में मदद मिलेगी। आखिर में, इससे घर खरीदारों को फायदा होगा और घर खरीदना आसान हो जाएगा। न्यूमैक्स रियल्कॉन के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील गोयल का कहना है कि सीमेंट पर जीएसटी में कटौती केवल आर्थिक राहत नहीं है, बल्कि यह भरोसा बढ़ाने वाला कदम है। खरीदारों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि नीतिगत सुधार वास्तव में उन तक पहुंचते हैं या नहीं। सबसे ज्यादा टैक्स वाले इनपुट पर जीएसटी घटाकर सरकार ने सुनिश्चित किया है कि इसका सीधा लाभ कीमतों पर दिखे, खासकर वे प्रोजेक्ट जो कंस्ट्रक्शन के फेज में हैं। वहीं एमआरजी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर रजत गोयल के मुताबिक सीमेंट और स्टील में जीएसटी कटौती से मकान के बनाने की लागत में कमी आएगी। इससे फेस्टिव सीजन में मकान की डिमांड बढ़ेगी। जीएसटी में यह कटौती रियल एस्टेट सेक्टर और आम आदमी दोनों के लिए फायदेमंद है।



You may also like

Leave a Comment