Sunday, June 28, 2026 |
Home EducationGreater Noida World School ने कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया

Greater Noida World School ने कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | बिजऩेस रेमेडीज |  ग्रेटर नोएडा वल्र्ड स्कूल ने कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है। इस वर्ष के टॉपर्स में आरव पूनिया (98.2 प्रतिशत) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शेख ताज (97.8 प्रतिशत) और अंजनी सिंह (97.8 प्रतिशत) ने द्वितीय स्थान साझा किया।

अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है : अंकदेव पांडेय (97 प्रतिशत), प्रगति चौहान (97 प्रतिशत), आरिनी सिंह (95.4 प्रतिशत), ओजस्व खारी (94.8 प्रतिशत), पियूष वर्मा (94.2 प्रतिशत), वत्सल श्रीवास्तव (93.8 प्रतिशत), निवेदिता (93.4 प्रतिशत), प्रश्रय वत्स (93.4 प्रतिशत), इशिता शर्मा (93.2 प्रतिशत), राजदीप विश्वकर्मा (93 प्रतिशत), सोम्यता यादव (92.6 प्रतिशत), अथर्व सेंगर (92.6 प्रतिशत), ऋषभ भटनागर (92.2 प्रतिशत), अभिनव प्रभात (92 प्रतिशत), आयुष कुशवाहा (91.8 प्रतिशत), नाइनेशिया (91.4 प्रतिशत), शिवान्या (91.4 प्रतिशत), पंक्टि मोहन (91 प्रतिशत), तान्या ढोलानी (90.2प्रतिशत), कृतिका भाटी (90 प्रतिशत)।

विषयवार 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी :
अंग्रेजी : शेख ताज
सामाजिक विज्ञान: अंजनी सिंह
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: आरव पूनिया, अंजनी सिंह, अंकदेव पांडेय, पियूष वर्मा, आयुष कुशवाहा, तान्या ढोलानी

विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू कौल रैना ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment