Tuesday, June 16, 2026 |
Home Corporate WorldGravita Netherlands बीवी करेगी ग्रेविटा यूरोप S.R.L. के 15 फीसदी प्रतिनिधित्व करने वाले अतिरिक्त 3,50,891 शेयरों का अधिग्रहण

Gravita Netherlands बीवी करेगी ग्रेविटा यूरोप S.R.L. के 15 फीसदी प्रतिनिधित्व करने वाले अतिरिक्त 3,50,891 शेयरों का अधिग्रहण

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। Gravita India Limited ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी Gravita Netherlands B.V. (“GNBV”) ने Gravita Europe S.R.L., जो GNBV की सहायक कंपनी है, में और निवेश करने का निर्णय लिया है। इस निवेश में Gravita Europe S.R.L. के 15 फीसदी का प्रतिनिधित्व करने वाले अतिरिक्त 3,50,891 शेयरों का अधिग्रहण शामिल होगा।

इस अधिग्रहण के परिणामस्वरूप, Gravita Netherlands B.V. की Gravita Europe S.R.L. में शेयरधारिता वर्तमान 80 फीसदी से बढ़कर 95 फीसदी हो जाएगी।

कंपनी इस अधिग्रहण पर 6.85 लाख Euro (करीब 7.24 करोड़ रुपए) की राशि निवेश करेगी। Romania स्थित Gravita Europe S.R.L. कंपनी Romania में अपशिष्ट टायरों के व्यापार और Recycling गतिविधियों में संलग्न है।



You may also like

Leave a Comment