Tuesday, July 7, 2026 |
Home Tech WorldGoogle ने शुरू की Google Play Accelerator India के तीसरे Cohort के लिए आवेदन प्रक्रिया

Google ने शुरू की Google Play Accelerator India के तीसरे Cohort के लिए आवेदन प्रक्रिया

by Business Remedies
0 comments
Google launching accelerator program for AI startups in India

नई दिल्ली: Google ने सोमवार को घोषणा की कि उसने Google Play Accelerator India के तीसरे Cohort के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह तीन महीने का Equity-Free कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भारत भर में AI आधारित ऐप और गेम स्टार्टअप्स को समर्थन देना है। कंपनी के अनुसार, इस Cohort में लगभग 20 भारतीय स्टार्टअप्स का चयन किया जाएगा, जो Seed और Series A चरण के बीच हों और जिनका ऐप पहले से Google Play Store पर उपलब्ध हो। यह कार्यक्रम July2026 से शुरू होगा।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टार्टअप्स को अपने उत्पादों में Artificial Intelligence और Machine Learning का मुख्य रूप से उपयोग करना आवश्यक होगा, ताकि वे भारतीय और वैश्विक उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर समाधान विकसित कर सकें। Google ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स को ऐप की गुणवत्ता सुधारने, AI आधारित नवाचार को बढ़ाने और व्यापारिक विकास को तेज करने में मदद करना है। इसके लिए कंपनी अपनी तकनीक, विशेषज्ञता और वैश्विक नेटवर्क तक पहुंच प्रदान करेगी।

यह 12 सप्ताह का कार्यक्रम होगा, जिसमें App Quality, Growth, Design, Data Safety और Global Expansion जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित प्रत्येक स्टार्टअप को एक समर्पित Google Startup Success Manager मिलेगा, साथ ही उन्हें Mentorship Sessions, Technical Audits और App Performance व Security पर Custom Reports भी प्रदान की जाएंगी। पिछले Cohorts में शामिल कंपनियों को 300 से अधिक घंटे की मेंटरिंग दी गई है, जिससे उन्होंने अपने उत्पादों में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं।

Google के Regional Lead, Developer Relations – Startup And Expert Programs, Paul Ravindranath ने कहा कि भारत का डेवलपर इकोसिस्टम तेजी से AI आधारित नवाचार कर रहा है और बड़े पैमाने पर उपयोगकर्ताओं के लिए उन्नत एप्लिकेशन बना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि Google Play Accelerator India के माध्यम से कंपनी स्टार्टअप्स को ऐप गुणवत्ता मजबूत करने, उन्नत AI क्षमताओं को जोड़ने और भारत व वैश्विक स्तर पर नए विकास अवसरों को खोलने में मदद कर रही है।

यह कार्यक्रम Hybrid Mode में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पहले सप्ताह एक Intensive In-Person Bootcamp होगा, उसके बाद दो महीने Virtual Mentorship और On-Demand Sessions होंगे। कार्यक्रम का समापन November2026 में एक In-Person Demo Day के साथ होगा, जहां स्टार्टअप्स अपने उत्पाद Google Teams, निवेशकों, मीडिया और अन्य हितधारकों के सामने प्रस्तुत करेंगे। कंपनी के अनुसार, पिछले बैच के स्टार्टअप्स ने इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने उत्पादों में मापनीय सुधार हासिल किए हैं और बाजार में अपनी स्थिति मजबूत की है।



You may also like

Leave a Comment