बिजनेस रेमेडीज/चंडीगढ़। दिविसा हर्बल्स प्राइवेट लिमिटेड और IKJ केयर फाउंडेशन द्वारा HSBC बैंक के सहयोग से एक हेल्थ चेकअप शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कंपनी के सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हेल्थ चेकअप शिविर के दौरान कर्मचारियों के ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल, क्रिएटिनिन, कैल्शियम और यूरिक एसिड संबंधी परीक्षण किए गए, जिससे कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने में सहायता मिले।
कार्यक्रम में IKJ केयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन राधिका चीमा ने सभी को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना सबसे बड़ा वरदान है, और इसके लिए जरूरी है कि हम समय रहते अपनी सेहत का ध्यान रखें। उन्होंने यह भी कहा कि छोटी – छोटी सावधानियां अपनाकर हम गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
इस मौके पर SBS ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के फाउंडर डॉ. संजीव जुनेजा ने भी कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच से व्यक्ति न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बना रहता है। डॉ. जुनेजा देशभर में आयुर्वेदिक जागरूकता फैलाने के लिए जाने जाते हैं और डॉ. ऑर्थो, रूप मंत्रा, सच्ची सहेली, पेट सफा, एक्यूमॉस, इचकू, आई मंत्रा और बैडमैन जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स को स्थापित करने में उनका विशेष योगदान रहा है। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस शिविर का आयोजन HSBC बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर साहिल संधू द्वारा समन्वित किया गया।

