Sunday, June 28, 2026 |
Home Breaking Newsसोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढक़ी लगातार दूसरे दिन भी नीचे आने का दौर

सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढक़ी लगातार दूसरे दिन भी नीचे आने का दौर

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली | BR News Network|  सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.32 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे आ गया है।

24 कैरेट सोने के दाम 3,123 रुपए हुए कम

India Bullion Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 3,123 रुपए कम होकर 1,44,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,48,093 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने का दाम 1,35,653 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,32,793 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,08,728 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,11,070 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी की कीमतों में 8,218 रुपए हुए कम

चांदी का दाम 8,218 रुपए कम होकर 2,31,973 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,40,191 रुपए प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। COMEX पर सोना 1.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,174.47 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.91 डॉलर प्रति औंस पर थी।

अमेरिकी डॉलर हुआ मजबूत

Federal Reserve की ओर से वर्ष 2026 में ब्याज दरें एक बार बढ़ाने के संकेत के बाद सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। इससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ और सोने जैसी बिना रिटर्न वाली संपत्तियों का आकर्षण कम हो गया। फेड के सख्त रुख के कारण बुलियन बाजारों में बड़े पैमाने पर Profit Booking देखी गई।

ब्याज दरें बढ़ने का असर Market Sentiment पर

फेड की Policy के ऐलान के बाद पिछले कुछ Session में COMEX Gold की कीमत लगभग 4375 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 4150 डॉलर प्रति औंस हो गई है, जबकि MCX Gold का दाम लगभग 1,54,000 रुपए से घटकर 1,47,200 रुपए पर आ गया। डॉलर के मजबूत होने की संभावना और ब्याज दरें बढ़ने का असर Market Sentiment पर पड़ रहा है।

दाम में गिरावट आने के कारण क्या रहे?

US-Iran समझौता: अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम समझौता साइन हुआ है। इसकी वजह से पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा कम हो गया, जिससे निवेशकों ने सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया।

US Federal Reserve का रुख: Federal Reserve ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि वह इस साल ब्याज दरों में कटौती करने के बजाय उन्हें बढ़ा सकता है। ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने जैसी बिना ब्याज वाली धातु की चमक कम हो जाती है।

मजबूत अमेरिकी डॉलर: Federal Reserve के संकेतों के बाद वैश्विक बाजार में अमेरिकी Dollar Index मजबूत हुआ है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें गिरती हैं।

मुनाफा वसूली: पिछले कुछ समय पहले सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी थीं। दामों में इतनी बड़ी तेजी आने के बाद बड़े निवेशकों और Traders ने मुनाफावसूली की, जिससे कीमतों में अचानक तेज गिरावट आई।

ETF में बिकवाली: सुरक्षित निवेश का आकर्षण कम होने से Gold-Silver में भारी बिकवाली देखी गई। आज Silver ETF में 6 फीसदी और Gold ETF में 3 फीसदी की गिरावट है, जिसने घरेलू बाजार के भाव को नीचे खींचा है।



You may also like

Leave a Comment