Saturday, July 4, 2026 |
Home Corporate WorldGlobe Civil Projects Limited ने वित्त वर्ष 2026 की नौमाही में 264.57 करोड़ रुपए का समेकित राजस्व हासिल किया

Globe Civil Projects Limited ने वित्त वर्ष 2026 की नौमाही में 264.57 करोड़ रुपए का समेकित राजस्व हासिल किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। Globe Civil Projects Limited एक एकीकृत ईपीसी कंपनी है जिसे बड़े पैमाने पर संस्थागत, सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और वाणिज्यिक विकास परियोजनाओं को पूरा करने का दो दशकों से अधिक का अनुभव है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही और नौमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं।

कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 102.09 करोड़ रुपए का राजस्व और 6.51 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 दिसंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की नौमाही में कंपनी ने 264.57 करोड़ रुपए का राजस्व और 17.54 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां: Globe Civil Projects Limited एक एकीकृत ईपीसी कंपनी है जो संस्थागत, सामाजिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सार्वजनिक भवनों, हवाई अड्डों, रेलवे टर्मिनलों, स्वास्थ्य सुविधाओं और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में विशेषज्ञता रखती है। 40 वर्षों से अधिक के अनुभव, 37 से अधिक पूर्ण परियोजनाओं और मज़बूत आंतरिक इंजीनियरिंग, एमईपी और एचवीएसी क्षमताओं के साथ, कंपनी 11 राज्यों में प्रमुख सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रही है।



You may also like

Leave a Comment