Wednesday, July 1, 2026 |
Home Corporate Worldबिहार नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी से गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड को मिला 13.93 करोड़ रुपए का ऑर्डर

बिहार नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी से गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड को मिला 13.93 करोड़ रुपए का ऑर्डर

कुल ऑर्डर बुक हुई 465.32 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments
Ganesh Green Bharat Limited receives order worth Rs 13.93 crore from Bihar Renewable Energy Development Agency

जयपुर। अहमदाबाद आधारित देश की प्रमुख सोलर कंपनी गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के तहत एक सरकारी एजेंसी बिहार नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी से बिहार राज्य में ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना’ के तहत बक्सर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में चिन्हित मौजूदा विद्युत पोल पर स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट सिस्टम के रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम (आरएमएस) सहित व्यापक रखरखाव अनुबंध (5 साल के लिए सीएमसी) के साथ परीक्षण, कमीशनिंग के लिए बिहार, भारत (बक्सर, चौसा, राजपुर, इटाढ़ी, डुमरांव, चौगाईं, चक्की, नवानगर, केसठ, ब्रह्मपुर और सिमरी) में 4570 संख्या में सोलर स्ट्रीट डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना के लिए 139,385,000/- रुपए (तेरह करोड़ तिरानवे लाख पचासी हजार मात्र) जिसमें सभी शुल्क और कर शामिल हैं, का ऑर्डर मिला है।
इसके अलावा अब चालू परियोजनाओं के लिए कुल ऑर्डर बुक 465.32 करोड़ रुपए (लगभग) हो गई है।

यह करती है कंपनी: अप्रैल 2016 में स्थापित, गणेश ग्रीन भारत लिमिटेड एक सोलर पीवी माड्यूल निर्माता कंपनी है। इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग सर्विस, वाटर सप्लाई सर्विस और सोलर एलाइड सर्विस प्रदान करती है। कंपनी विभिन्न सरकारी निकायों को सौर एवं विद्युत वस्तुओं व सेवाओं की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग (एसआईटीसी) सहित कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी को सोलर पैनल निर्माता और इस क्षेत्र में ईपीसी सेवाएं देने वाली प्रमुख कंपनी के रूप पहचान मिली है।

कंपनी ने सौभाग्य योजना, कुसुम योजना और सौर सुजला योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत परियोजनाएं पूरी की हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी ने मुख्यमंत्री निश्चय गुणवत्ता प्रभावित योजना और हर घर जल (जल जीवन मिशन) जैसी जल आपूर्ति परियोजनाओं के डिजाइन, निर्माण, स्थापना, संचालन और रखरखाव में कदम रखा है।



You may also like

Leave a Comment