Business Remedies / New Delhi। नई दिल्ली आधारित Gabion Technologies India Limited स्टील गैबियन का निर्माण और वैश्विक स्तर पर जियोसिंथेटिक्स, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग और ग्राउंड इम्प्रूवमेंट सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं की पूर्ति, संयंत्र और मशीनरी की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है।
कारोबारी गतिविधियां:
फरवरी 2008 में निगमित, Gabion Technologies India Limited स्टील गैबियन का निर्माण करती है और वैश्विक स्तर पर जियोसिंथेटिक्स, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग और ग्राउंड इम्प्रूवमेंट सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी डबल ट्विस्टेड हेक्सागोनल स्टील वायर मेश गैबियन, डिफेंस गैबियन, पीपी रोप गैबियन, हाई-टेन्साइल रॉकफॉल प्रोटेक्शन नेटिंग, रीइन्फोर्स्ड जियोमैट और हाई स्ट्रेंथ फ्लेक्सिबल जियोग्रिड का निर्माण करती है।
ये उत्पाद और सेवाएं जियोसिंथेटिक्स, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग और ग्राउंड इम्प्रूवमेंट तकनीकों के क्षेत्र में सरकारी संस्थाओं, ठेकेदारों, निजी ग्राहकों, सलाहकारों और प्राधिकरणों को प्रदान की जाती हैं। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर, रिटेनिंग वॉल, ढलान निर्माण, चट्टान गिरने से सुरक्षा, सिंचाई और खनन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करती है।
कंपनी ने कुल 12,760.59 लाख रुपये के अनुबंध मूल्य की 76 परियोजनाएं पूरी की हैं, जिनमें सड़क क्षेत्र में 36, रेलवे में 12, निजी वाणिज्यिक क्षेत्र में 8, ऊर्जा क्षेत्र में 9, खनन क्षेत्र में 3, हवाई अड्डों में 3, रक्षा क्षेत्र में 3 और जल संसाधन क्षेत्र में 2 परियोजनाएं शामिल हैं।
प्रोडक्ट पोर्टफोलियो:
कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में गैबियन बॉक्स, रिवेट मैट्रेस, डीटी मेश नेटिंग, सैक गैबियन, टेलमेश फेशिया यूनिट, हाई-टेन्साइल रॉकफॉल प्रोटेक्शन नेटिंग, 3D जियो-कंपोजिट जियोमैट्स, रॉकफॉल बैरियर, जियोटेक्सटाइल्स, जियोबैग्स, HDPE जियोमेम्ब्रेन, PET जियोग्रिड, PP जियोग्रिड, जूट जियोटेक्सटाइल्स, कॉयर मैट, 3D ड्रेन शीट, कंक्रीट जियोमैट्स और स्टील एंकर शामिल हैं।
30 नवंबर 2025 तक, कंपनी में 159 पूर्णकालिक कर्मचारी थे। कंपनी साइट की आवश्यकताओं के आधार पर, आवश्यकतानुसार संविदा कर्मचारियों को भी नियुक्त करती है।
प्रवर्तकों का अनुभव:
47 वर्षीय Madhusudan Sharda कंपनी के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और प्रमोटरों में से एक हैं। उन्होंने Massachusetts Institute of Technology से Electrical Engineering और Computer Science में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें विपणन, गैबियन निर्माण और भू-तकनीकी इंजीनियरिंग कार्यों के क्षेत्र में लगभग 24 वर्षों का अनुभव है। वे इससे पहले 2000 से 2003 तक Jyoti Polymers Industry और 2003 से 2008 तक Pioneer Wires Private Limited से जुड़े रहे हैं। वे कंपनी के बिक्री, परियोजना, क्षेत्रीय और दैनिक कार्यों के साथ-साथ रणनीतिक निर्णयों का नेतृत्व करते हैं।
44 वर्षीया Urvashi Sharda कंपनी की प्रवर्तक और पूर्णकालिक निदेशक हैं। उन्होंने Pune University से Computer Science में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें गैबियन निर्माण और भू-तकनीकी इंजीनियरिंग कार्यों के क्षेत्र में लगभग 17 वर्षों का अनुभव है। वे कंपनी के डिजाइन और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं।
22 वर्षीय Priyanandini Sharda कंपनी की प्रवर्तकों में से एक और गैर-कार्यकारी निदेशक हैं। उन्होंने Durham University से Psychology में Bachelor of Science की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने 11 November 2024 से कार्यालय में कार्यभार संभाला है।
वित्तीय प्रदर्शन:
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 78.88 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 3.41 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 104.97 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 5.82 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 101.17 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 6.63 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया।
वित्त वर्ष 2026 की 30 नवंबर 2025 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 60.66 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 4.30 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। इसी अवधि में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 7.08 फीसदी रहा।
आईपीओ के संबंध में जानकारी:
Gabion Technologies India Limited का IPO 6 जनवरी को खुलेगा और 8 जनवरी 2026 को बंद होगा। कंपनी बुक-बिल्ट इश्यू प्रणाली के माध्यम से 10 रुपए फेस वैल्यू के 36,00,000 शेयर 76 से 81 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर लगभग 29 करोड़ रुपए जुटाएगी। IPO का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर GYR Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

