Friday, July 10, 2026 |
Home Banking and Insuranceएफएसएस ने ब्लेज द्वारा संचालित अगली पीढ़ी के कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम का अनावरण किया

एफएसएस ने ब्लेज द्वारा संचालित अगली पीढ़ी के कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम का अनावरण किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
इंटीग्रेटेड भुगतान उत्पाद, प्लेटफॉर्म एवं सेवा के एक अग्रणी वैश्विक प्रदाता, फाइनेंसियल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम (एफएसएस) ने आज अपने अगली पीढ़ी के एफएसएस कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (एफएसएस सीएमएस) के लॉन्च की घोषणा की, जो अत्याधुनिक एफएसएस ब्लेजटीएम प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है।
एफएसएस कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम एक एंड-टू-एंड समाधान है, जो ग्राहक ऑन-बोर्डिंग और कार्ड जारी करने से लेकर पोर्टफोलियो प्रबंधन और जारी करने के बाद की मदद तक कार्ड के कारगर रहने की पूरी अवधि (लाइफसाइकल) तक की सुविधा प्रदान करता है। एफएसएस द्वारा निर्मित क्लाउड-आधारित माइक्रोसर्विस प्लेटफॉर्म ब्लेजटीएम की खूबियों के साथ नया सीएमएस कई प्रमुख लाभ प्रदान करता है:
एफएसएस सीएमएस एक-क्लिक कन्फिगरेशन, स्वचालित डेटा प्रोसेसिंग और बैंक आंतरिक प्रणालियों के साथ सहज एकीकरण अनुभव जैसी सुविधाओं के साथ कार्ड प्रबंधन संचालन को सुव्यवस्थित करता है, जिससे मैन्युअल प्रयासों में कमी आती है और उत्पादकता बढ़ती है
यह समाधान कार्डधारकों को विभिन्न किस्म के प्रोग्राम करने योग्य कार्ड नियंत्रण के साथ सशक्त बनाता है, जिससे वे अपने खर्च का प्रबंधन कर सकते हैं, सीमाएं निर्धारित कर सकते हैं और वास्तविक समय के आधार पर अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं – यह सब एक आधुनिक, सहज मोबाइल ऐप के माध्यम से मिल सकता है।
एफएसएस सीएमएस ओपन एपीआई और क्लाउड- और माइक्रोसर्विस-आधारित आर्कि-टेक्चर पर आधारित अपने एपीआई फस्र्ट टेक्नोलॉजी स्टैक के साथ बैंकों को ग्राहकों की बदलती मांगों के साथ तालमेल बिठाते हुए तेज़ी से नए कार्ड प्रोग्राम और फीचर लॉन्च करने में मदद करता है।
सिस्टम का क्लाउड-नेटिव डिज़ाइन सहज स्केलेबिलिटी और उच्च उपलब्धता सुनिश्चित करता है, जिससे बैंक बड़ी मात्रा में लेन-देन संभाल सकते हैं और नए ग्राहकों को आसानी से जोड़ सकते हैं
एफएसएस सीएमएस रुपे, वीजा और मास्टर कार्ड के साथ कारगर है।
एफएसएस सीएमएस जटिल धोखाधड़ी की पहचान के लिए कारगर तरीकों से लैस है, जिनमें शामिल है- नियम-आधारित लेन-देन नियंत्रण, कार्ड टोकनाइजेशन और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, सुरक्षित लेन-देन सुनिश्चित करना और पीसीआई-एस3 जैसे उद्योग मानकों का अनुपालन।
फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स के सीईओ, वी बालसुब्रमण्यन ने इस लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, कि भुगतान परिदृश्य तेजी से बदल रहा है, ग्राहक अधिक नवोन्मेषी, सहज और सुरक्षित भुगतान के तरीकों की मांग कर रहे हैं। हमारे नए जमाने के एफएसएस ब्लेजटीएम प्लेटफॉर्म पर निर्मित एफएसएस सीएमएस, बैंकों और वित्तीय संस्थानों को आगे रहने और ग्राहकों को प्रसन्न करने वाले अलग-अलग कार्ड प्रोग्राम देने के लिए सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है।
एफएसएस सीएमएस प्लेटफॉर्म पर 220 मिलियन से अधिक डेबिट कार्ड माइग्रेट किए गए हैं और प्रतिदिन 600,000 कार्ड और पिन जारी करने की क्षमता के साथ, इस समाधान ने वैश्विक स्तर पर पहले ही उल्लेखनीय असर डाला है। एफएसएस सीएमएस का उपयोग वर्तमान में भारत के कुछ सबसे बड़े सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों द्वारा किया जाता है। भुगतान परिदृश्य बदलाव के बीच एफएसएस सीएमएस उद्योग के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
एफएसएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उत्पाद), किरण हेजमादी ने कहा कि हमने ग्राहकों के बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य और सेल्फ-कन्फिगरेबिलिटी के उच्च स्तर के दृष्टिकोण के साथ अगली पीढ़ी का एफएसएस सीएमएस बनाया है, जिससे बैंकों को कोड परिवर्तन के लंबे साइकल के बजाय बस कुछ क्लिक के ज़रिए नई व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है। फिनटेक क्रांति के इस दौर में, बैंकों को प्रतिस्पर्धा में आगे रहने की ज़रूरत है और भुगतान उद्योग के लिए नवोन्मेष के प्रति हमारी प्रतिबद्धता उन्हें बाज़ार में नेतृत्व हासिल करने में मदद करेगी। ब्लेजटीएम के बाद, एफएसएस सीएमएस इस दिशा में एक और कदम है। एफएसएस ने अगस्त 2023 में, बैंकों और वित्तीय संस्थानों की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार एक उन्नत भुगतान टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म ‘ब्लेजटीम’ लॉन्च किया। ब्लेजटीएम आर्किटेक्चर का उपयोग कर, एफएसएस पेमेंट गेटवे प्रति सेकंड 5000 से अधिक लेन-देन पूरा कर सकता है।

 



You may also like

Leave a Comment