बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (आईएएनएस)। Global Credit Rating Agencies ने आम बजट 2024-25 को सराहा है और सरकार की राजकोषीय समेकन के लिए प्रतिबद्धता की तारीफ की है। Rating agency Moody’s has described the budget as credit positive. अपने बयान में मूडीज ने कहा कि बजट में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कुल खर्च में से करीब 23 प्रतिशत राशि आवंटित की है, जो कि नीतियों में निरंतरता दर्शाता है। वहीं, ब्याज भुगतान कुल खर्च का 24 प्रतिशत से कम है। इस हिसाब से पूरा budget credit positive है।
सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य GDP का 4.9 प्रतिशत रखा है, जो कि अंतरिम बजट में निर्धारित किए गए 5.1 प्रतिशत से कम है। इस गति से वित्त वर्ष 2025-26 तक राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.5 प्रतिशत करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है।
S&P Global Ratings ने कहा कि बजट में सरकार की राजकोषीय समेकन जारी रखने की प्रतिबद्धता दिखी। वहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर में पूंजीगत निवेश के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो दिखाता है कि सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने पर है, जिससे देश के विकास की गति को तेज रखा जा सके।
Rating agency ने आगे कहा कि विदेशी कंपनियों पर टैक्स कम करने से भारत में रोजगार सृजन करने और निवेश में मदद मिलेगी। फिच रेटिंग ने अपने बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 का बजट सरकार द्वारा राजकोषीय घाटा कम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके साथ ही पूंजीगत निवेश का भी पूरा ध्यान रखा गया है। फिच ने आगे कहा कि राजकोषीय समेकन से भारत का डेट रेश्यो मध्यम अवधि में नीचे जाएगा और यह भारत की क्रेडिट प्रोफाइल को मजबूत करेगा।

