नई दिल्ली, 20 नवंबर 2025: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा शनिवार, 22 और रविवार, 23 नवंबर 2025 को यशोभूमि (आईआईसीसी), द्वारका, नई दिल्ली में “बैंक ऑफ़ बड़ौदा प्रॉपर्टी एक्सपो 2025 – दिल्ली संस्करण” का शुभारंभ करने जा रहा है। इस दो दिवसीय आयोजन में लगभग 25 बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स एक साथ आएंगे, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के कई तरह की अनुमोदित आवासीय परियोजनाओं की पेशकश करेंगे। यह एक्सपो घर खरीदारों को अलग-अलग तरह के आवास विकल्पों के साथ-साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा से आकर्षक वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए एक खास प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।
आयोजन के दौरान घर खरीदारों को किफ़ायती और मध्यम आय वाले घरों से लेकर प्रीमियम और लग्ज़री घरों तक जिसमें ओसी–रेडी यूनिट्स, निर्माणाधीन परियोजनाएं और कुछ चुनिंदा रिडेवलपमेंट प्रॉपर्टी जैसी कई तरह की प्रॉपर्टीज़ के ऑफ़र मिलेंगे। एक्सपो में दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में आवासीय रियल एस्टेट परियोजनाओं की पेशकश की जाएगी, जिससे खरीदारों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के और प्राइस सेगमेंट वाले बहुत सारे विकल्प मिलेंगे।
घर खरीदने की प्रक्रिया को आसान और बाधा रहित बनाने के लिए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ऑन-साइट सहायता प्रदान करेगा, जिसमें व्यक्तिगत ऋण सुझाव, ऑन-द-स्पॉट सैद्धांतिक ऋण स्वीकृति शामिल हैं।
श्रीमती मिनी टी.एम., मुख्य महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख- नई दिल्ली अंचल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने इस पहल के बारे में बात करते हुए कहा, “दिल्ली-एनसीआर में घरों की मांग में तेज़ी बनी हुई है और यह एक्सपो खरीदारों को गुणवत्तापूर्ण परियोजनाओं का आकलन करने, फायनांसिंग विकल्पों के बारे में जानने और सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए एक सुविधाजनक एवं विश्वसनीय मंच प्रदान करता है। एक्सपो के माध्यम से, हमारा उद्देश्य घर खरीदने की पूरी प्रक्रिया को आसान बनाना है, ताकि ग्राहक अपने सपनों का घर पाने के और करीब पहुंच सकें।”

