Thursday, July 2, 2026 |
Home Financeअब खाते में रखना होगा न्यूनतम शेष, जल्द मिलेगी UPI और WhatsApp सुविधा

अब खाते में रखना होगा न्यूनतम शेष, जल्द मिलेगी UPI और WhatsApp सुविधा

EPF Scheme 2026: आंशिक निकासी के नियमों में बड़ा बदलाव,

by Business Remedies
0 comments
EPF Scheme 2026 New Partial Withdrawal Rules With UPI And WhatsApp Services

केंद्र सरकार ने EPF Scheme 2026 को अधिसूचित कर दिया है। यह नई व्यवस्था 29 जून2026 से लागू हो गई है। नए नियमों के तहत अब Employees’ Provident Fund Organisation के सदस्यों को अपने EPF खाते से आंशिक निकासी करने से पहले खाते में पात्र शेष राशि का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा अनिवार्य रूप से बनाए रखना होगा। इस बदलाव का उद्देश्य भविष्य के लिए कर्मचारियों की बचत को अधिक सुरक्षित बनाना है।

नए नियमों के अनुसार, आंशिक निकासी की गणना करते समय सबसे पहले खाते में 25 प्रतिशत राशि सुरक्षित रखी जाएगी। इसके बाद बची हुई पात्र राशि में से ही निकासी की अनुमति मिलेगी। यह नियम कर्मचारी और नियोक्ता, दोनों के अंशदान पर लागू होगा। उदाहरण के तौर पर यदि किसी सदस्य के खाते में पात्र शेष राशि ₹.1 लाख है, तो उसे ₹.25 हजार खाते में रखना अनिवार्य होगा। ऐसे में वह अधिकतम ₹.75हजार तक की राशि ही योजना के नियमों के अनुसार निकाल सकेगा।

नई योजना में ‘पात्र सदस्य शेष राशि’ की भी स्पष्ट परिभाषा दी गई है। इसके अनुसार, खाते में अनिवार्य 25 प्रतिशत राशि सुरक्षित रखने के बाद जो धनराशि बचती है, उसी को पात्र सदस्य शेष राशि माना जाएगा। सरकार ने आंशिक निकासी के लिए स्वीकृत कारणों की सूची का भी विस्तार किया है। अब सदस्य मकान या फ्लैट खरीदने, निर्माण के लिए भूखंड खरीदने, घर बनाने, आवास ऋण का भुगतान करने तथा घर की मरम्मत या सुधार जैसे कार्यों के लिए भी आंशिक निकासी कर सकेंगे।

इसके अलावा बीमारी, शिक्षा और विवाह जैसे महत्वपूर्ण खर्चों के लिए पात्र सदस्य शेष राशि का 100 प्रतिशत तक निकाला जा सकेगा। नई व्यवस्था के तहत अब केवल 12 महीने की सेवा पूरी होने के बाद भी आंशिक निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं विशेष परिस्थितियों में निकासी के लिए अतिरिक्त स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता भी नहीं होगी। इस बीच Employees’ Provident Fund Organisation ने एक नई सुविधा का परीक्षण भी पूरा कर लिया है, जिसके माध्यम से सदस्य भविष्य में अपनी भविष्य निधि की राशि सीधे अपने बैंक खाते में UPI के जरिए प्राप्त कर सकेंगे। इससे निकासी की प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज और आसान हो जाएगी।

यह कदम 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को बेहतर और सरल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया है। इसके साथ ही संगठन अगले 1महीने के भीतर WhatsApp के माध्यम से भी सदस्य सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है। नई सुविधा के तहत सदस्य संगठन के सत्यापित WhatsApp नंबर पर “Hello” संदेश भेजकर बातचीत शुरू कर सकेंगे। इसके बाद वे अपने PF खाते का शेष, पिछली 5 लेनदेन की जानकारी तथा दावे की स्थिति जैसी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सदस्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को आसानी से इसका लाभ मिल सके।



You may also like

Leave a Comment