Sunday, July 12, 2026 |
Home Corporate WorldEnvirotech Systems Ltd ने घोषित किए वित्तीय परिणाम, समेकित राजस्व 11.39 फीसदी बढ़कर रहा 52.21 करोड़ रुपए

Envirotech Systems Ltd ने घोषित किए वित्तीय परिणाम, समेकित राजस्व 11.39 फीसदी बढ़कर रहा 52.21 करोड़ रुपए

by Business Remedies
0 comments
Envirotech Systems Ltd

नई दिल्ली। एनवायरोटेक सिस्टम्स लिमिटेड, शोर नियंत्रण समाधान में एक विश्वसनीय नाम है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के वार्षिक और छमाही वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष में अर्जित 46.87 करोड़ रुपए के राजस्व के मुकाबले 11.39 फीसदी अधिक 52.21 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष में अर्जित 11.42 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 23.02 फीसदी अधिक 14.05 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष में अर्जित 28.01 करोड़ रुपए के राजस्व के मुकाबले 26.59 फीसदी अधिक 35.46 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष में अर्जित 9.15 करोड़ रुपए के कर पश्चात शुद्ध लाभ के मुकाबले 22.62 फीसदी अधिक 11.22 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।



You may also like

Leave a Comment