Tuesday, July 14, 2026 |
Home Business Remediesवित्तीय वर्ष 2022-23 में 27 क्षेत्रों में रोजगार 3.31 प्रतिशत बढ़ा: RBI आंकड़े

वित्तीय वर्ष 2022-23 में 27 क्षेत्रों में रोजगार 3.31 प्रतिशत बढ़ा: RBI आंकड़े

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। कृषि, व्यापार और वित्तीय सेवाओं सहित 27 क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की संख्या 2022-23 में सालाना आधार पर 3.31 प्रतिशत बढक़र 59.66 करोड़ हो गई। सोमवार को प्रकाशित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इससे पहले 2021-22 के दौरान इन 27 क्षेत्रों में रोजगार 57.75 करोड़ था। आरबीआई ने अपनी वेबसाइट पर ‘उद्योग स्तर पर उत्पादकता मापन – भारत के एलईएमएस आंकड़े’ शीर्षक के तहत ये आंकड़े प्रकाशित किए हैं। यहां केएलईएमएस का आशय पूंजी (के), श्रम (एल), ऊर्जा (ई) सामग्री (एम) और सेवा (एस) से है। आंकड़ों में संपूर्ण भारतीय अर्थव्यवस्था के 27 उद्योगों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘कृषि, शिकार, वानिकी और मछली’ क्षेत्र ने 25.3 करोड़ व्यक्तियों को रोजगार दिया था। यह आंकड़ा 2021-22 में 24.82 करोड़ था। इसके अलावा उल्लेखीय रोजगार देने वाले क्षेत्रों में निर्माण, व्यापार तथा परिवहन और भंडारण शामिल थे। आरबीआई ने कहा कि दस्तावेज ‘भारत केएलईएमएस डेटाबेस संस्करण-2024’ को आर्थिक वृद्धि और इसके प्रमुख क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है।



You may also like

Leave a Comment