Friday, July 3, 2026 |
Home Health and LifestyleEmcure Pharmaceuticals Ltd. और Sanofi India Limited ने सनोफी की ओरल anti-diabetic दवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए वितरण साझेदारी की घोषणा की

Emcure Pharmaceuticals Ltd. और Sanofi India Limited ने सनोफी की ओरल anti-diabetic दवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए वितरण साझेदारी की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई  Emcure Pharmaceuticals Ltd (‘Emcure’) और Sanofi India Limited (‘SIL’) ने आज भारत में एसआईएल के ओरल Anti-Diabetic (मौखिक मधुमेह-रोधी -ओएडी) उत्पादों के लिए एक विशिष्ट वितरण और प्रचार समझौता किया, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। एमक्योर विशिष्ट रूप से सनोफी के कई किस्म के ओएडी उत्पादों का वितरण और प्रचार करेगी, जिनमें एमरिलR और सेटापिनR जैसे सुस्थापित ब्रांड शामिल हैं।
SIL भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर Sanofi  के संयंत्रों में इन ब्रांडों का स्वामित्व और निर्माण जारी रखेगी, वहीं एमक्योर स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को जोडऩे और पूरे भारत में जरूरतमंद मरीजों के लिए इन दवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए अपनी क्षमताओं का उपयोग करेगी। इस व्यवस्था के तहत एसआईएल से एमक्योर में किसी भी व्यक्ति का स्थानांतरण नहीं होगा।
एरिक मेंशन महाप्रबंधक, फार्मा, दक्षिण पूर्व एशिया और भारत एवं एमसीओ प्रमुख, सनोफी
‘भारत में 10 करोड़ से ज़्यादा लोग टाइप 2 मधुमेह और उससे जुड़ी जटिलताओं से जूझ रहे हैं। इनमें से 60 प्रतिशत से ज़्यादा लोग ब्लड शुगर (रक्त शर्करा) के अनियंत्रित स्तर के साथ जी रहे हैं और दीर्घकालिक स्तर पर उनमें कई तरह की जटिलताएं पैदा होने का जोखिम रहता है। सनोफी उनके जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें डायबिटीज (मधुमेह) से बेहतर ढंग से निपटने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। एमक्योर पूरे भारत में फैली है, ऐसे में हमें विश्वास है कि हम अपने सर्वश्रेष्ठ और उद्योग-अग्रणी ब्रांड ओएडी एमरिल0 और सेटापिनR की उल्लेखनीय विस्तार कर सकेंगे। यह साझेदारी दरअसल उन मरीजों के लिए तो फायदेमंद होगी ही जिन्हें इनकी ज़रूरत है, साथ ही उन डॉक्टरों (HCP) के लिए भी मददगार होगी जो इन दवाओं पर भरोसा करते हैं और इनके सेवन का परामर्श देते हैं।
सतीश मेहता मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड
Emcure में, हम उच्च-गुणवत्ता वाली चिकित्सा तक रोगियों की पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत में हमारा मज़बूत वितरण नेटवर्क है, इस तरह सनोफी की विश्वसनीय ओरल Anti-Diabetic दवाएं ज़्यादा से ज़्यादा ज़रूरतमंद रोगियों के लिए उपलब्ध होंगी। यह गठजोड़ हमारे मौजूदा डायबिटीज पोर्टफोलियो का पूरक है, जिससे डायबिटीज से पीडिति लाखों लोगों के लिए एक व्यापक पेशकश तैयार होगी और देश भर में बेहतर मधुमेह देखभाल को बढ़ावा मिलेगा।

 



You may also like

Leave a Comment