पूरे वित्त वर्ष की आय 1 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गई
चौथी तिमाही की आय में 16.7% और वित्त वर्ष ’26 की आय में 16.6% की बढ़ोतरी हुई
पैट में चौथी तिमाही के दौरान 36% और पूरे वित्त वर्ष में 41% की बढ़ोतरी दर्ज हुई
पुणे, 05 मई, 2026: Emcure Pharmaceuticals (BSE:544210, NSE: Emcure) ने आज 31 मार्च, 2026 को समाप्त चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के अपने एकीकृत वित्तीय परिणाम की घोषणा की।
Emcure Pharmaceuticals Limited के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक, Satish Mehta ने कहा, “वित्त वर्ष ‘26 हमारी पांच साल की रणनीतिक योजना का पहला साल था और इस दौरान, Emcure ने 1 अरब डॉलर से अधिक की आय और 16.6% की वृद्धि के साथ शानदार वित्तीय परिणाम पेश किया। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में ज़ोरदार तेज़ी देखने को मिली, जबकि हमारे घरेलू कारोबार में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। हमने इस साल लगभग 41% की समायोजित पैट वृद्धि हासिल की। हमने इन-लाइसेंसिंग, Zuventus में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदने और Britain तथा Canada में छोटे-छोटे अधिग्रहणों के ज़रिए रणनीतिक रूप से अपना विस्तार किया। जटिल injectable और biosimilar में हमारा अनुसंधान एवं विकास भावी मूल्य विस्तार का मुख्य आधार बना हुआ है। हमारी प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं – उद्योग से अधिक तथा निरंतर वृद्धि प्रदान करना, और निरंतर मार्जिन बढ़ाना, साथ ही सभी संबद्ध पक्षों के लिए दीर्घकालिक मूल्य निर्माण करना।”
पूरे वित्त वर्ष का प्रदर्शन:
· परिचालन से आय ₹9,204 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 16.6% अधिक है और पहले ज़ाहिर अनुमान से बेहतर है।
· एबिट्डा ₹1,789 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 21.8% अधिक है; एबिट्डा मार्जिन 19.4% रहा।
· पैट ₹941 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 33.1% अधिक है।
· समायोजित पैट ₹1,008 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 40.9% अधिक है।
· घरेलू कारोबार की बिक्री ₹4,027 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 10.0% अधिक है। यह वृद्धि बाज़ार के अनुरूप रही, जिसमें cardiac, CNS और oncology का मुख्य योगदान रहा। सहायक कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदने के साथ घरेलू परिचालन को एकीकृत किया गया, सभी डिवीज़नों में नेतृत्व टीमों को मज़बूत किया गया और प्रमुख MNC साझेदारियों के ज़रिए उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार किया गया।
· अंतरराष्ट्रीय कारोबार की बिक्री ₹5,177 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 22.2% अधिक है। मूल व्यवसाय में वृद्धि और आंतरिक पोर्टफोलियो से नए उत्पाद लॉन्च होने की वजह से इसमें ज़बरदस्त तेज़ी देखने को मिली।
चौथी तिमाही का प्रदर्शन:
· परिचालन से आय ₹2,470 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 16.7% अधिक है।
· एबिट्डा ₹485 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 24.5% ज़्यादा है; एबिट्डा मार्जिन 19.7% रहा।
· पैट ₹244 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 23.6% अधिक है।
· समायोजित पैट ₹279 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 36.0% अधिक है।
· घरेलू व्यवसाय की बिक्री ₹977 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 5.2% अधिक है। यह प्रदर्शन थोड़ा कमज़ोर रहा, जिसका मुख्य कारण रहा Zuventus पोर्टफोलियो और टीम का पुनर्गठन।
· अंतरराष्ट्रीय कारोबार की बिक्री ₹1,493 करोड़ रही, जो पिछले साल के मुकाबले 25.7% अधिक है। सभी बाज़ारों में ज़बरदस्त वृद्धि देखने को मिली, जिसे मूल व्यवसाय के विस्तार और नए उत्पाद लॉन्च से मज़बूती मिली।

