Sunday, July 5, 2026 |
Home Editorialसरकार की नई एकीकृत पेंशन योजना लागू करने की घोषणा सराहनीय कदम

सरकार की नई एकीकृत पेंशन योजना लागू करने की घोषणा सराहनीय कदम

by Business Remedies
0 comments
punit jain

बुजुर्ग लोगों के हितों को देखते हुए केंद्र सरकार नीत नई योजनाएं लाती रहती है। इसी के मद्देनजर पिछले दिनोंं ही सरकार ने 1 अप्रैल, 2025 से अपने कर्मचारियों के लिए एक नई एकीकृत पेंशन योजना को लागू करने की घोषणा कर सराहनीय काम किया है। यह योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत काम करने वाले केंद्र सरकार के कर्मियों को एक विकल्प के रूप में मिलेगी, जो सेवानिवृत्ति लाभों की गारंटी देगी । यह योजना कर्मचारियों के लिए हित साधेगी और एक सुरक्षा कवच बन सकेगी। इससे जब वह सेवानिवृत होंगे, तो उन्हें आर्थिक राहत मिल सकेगी। एकीकृत पेंशन योजना के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से पहले के 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50 फीसदी पेंशन के रूप में मिलेगा, बशर्ते कि वह कर्मचारी कम से कम 25 साल की सेवा पूरी करता हो। इसका मतलब यह है कि जिन कर्मचारियों ने 25 साल या उससे अधिक की सेवा पूरी की है, उन्हें उनके अंतिम वेतन का 50 फीसदी हर महीने पेंशन के रूप में मिलेगा, जो उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगा। केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी 25 साल से कम, लेकिन 10 साल से अधिक सेवा करता है, तो उसे आनुपातिक आधार पर पेंशन मिलेगी। इसका तात्पर्य है कि कर्मचारियों को उनकी सेवा के हिसाब से पेंशन मिलेगी, जो उन्हें लाभ पहुंचाएगी। इस कदम से कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद एक निश्चित आय प्राप्त करने का विश्वास मिलेगा। केंद्र सरकार की यह नई पेंशन नीति कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद की चिंता को कम करने के उद्देश्य से लागू की गई है। इस योजना को लागू करने से केंद्र सरकार के कर्मचारियों को एक स्थिर पेंशन मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होगा। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 24 जनवरी, 2025 को इस योजना की घोषणा की, जिसमें बताया गया कि एकीकृत पेंशन योजना उन कर्मचारियों पर लागू होगी, जो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत काम कर रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों को एक नियमित पेंशन देना है, जिससे उनकी सेवानिवृत्ति के बाद कोई आर्थिक परेशानी न हो। वह अपना उन्नत और समृद्ध जीवन का निर्वाहन कर सकें।



You may also like

Leave a Comment