Saturday, December 6, 2025 |
Home » Cancer की शीघ्र पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देने का दिवस आज

Cancer की शीघ्र पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देने का दिवस आज

by Business Remedies
0 comments

कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आज राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाएगा। सितंबर,2014 में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस की शुरुआत की गई। एक समिति का गठन किया गया और निर्णय लिया गया कि विभिन्न कैंसर की गंभीरता, उनके लक्षणों और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारत में हर साल 7 नवंबर को यह दिवस मनाया जाएगा। यह दिवस कैंसर की शीघ्र पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देता है। जो लोगों को प्रारंभिक लक्षणों को पहचानने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय पर उपचार कराने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह दिन कैंसर रोगियों और उनके परिवारों को समर्थन देने और समाज में कैंसर को लेकर मौजूद गलत धारणाओं को दूर करने के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। इसके अलावा यह लोगों को कैंसर के जोखिमों, शुरुआती लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में शिक्षित करता है, जिससे वे समय रहते सावधान हो सकें। जागरूकता से ही लोग लक्षणों को पहचानकर तुरंत चिकित्सकों से संपर्क करते हैं, जिससे कैंसर का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सकता है। प्रारंभिक निदान से उपचार की सफलता दर काफी बढ़ जाती है। इस दिन रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया जाता है, जिसमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तंबाकू व शराब से परहेज शामिल है। यह दिन समाज में कैंसर से जुड़ी गलत धारणाओं और कलंक को खत्म करने में मदद करता है और रोगियों के प्रति सहानुभूति और समर्थन के वातावरण को बढ़ावा देता है।
यह दिन छात्रों, परिवारों और समुदायों को कैंसर से लडऩे के लिए एकजुट करता है और उन्हें सशक्त बनाता है। यह दिवस सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को जागरूकता अभियान और नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके।



You may also like

Leave a Comment