Wednesday, December 17, 2025 |
Home » चीन ने भारत को छह महीने बाद रेयर अर्थ मैग्नेट्स आयात पर दी राहत

चीन ने भारत को छह महीने बाद रेयर अर्थ मैग्नेट्स आयात पर दी राहत

by Business Remedies
0 comments

भारत के प्रति चाइना का रूख अब धीरे-धीरे नरम पड़ता जा रहा है। पिछले दिनों ही चीन ने छह महीने की रोक के बाद चार भारतीय कंपनियों को रेयर अर्थ मैग्नेट्स आयात करने की अनुमति देने से भारत के ईवी और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों को राहत मिली है। चीन इन चुंबकों के वैश्विक उत्पादन का करीब 90 फीसदी नियंत्रण करता है। छह महीने पहले 4 अप्रैल को चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्य से मीडियम और हैवी रेयर अर्थ संबंधित वस्तुओं पर निर्यात नियंत्रण की घोषणा की थी। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से बीजिंग पर टैरिफ लगाने की प्रतिक्रिया में उठाया गया था। भारत में ईवी निर्माता इन शक्तिशाली चुंबकों के सबसे बड़े उपभोक्ता है। ये मैग्नेट्स ईवी मोटरों, स्मार्टफोन और अन्य हाई-टेक उपकरणों के लिए जरूरी है। ये चुंबक रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और एयरोस्पेस और रक्षा जैसे अन्य उच्च-तकनीकी उद्योगों के लिए भी आवश्यक है। पिछले छह महीनों से चाइना की ओर से रोक के कारण भारतीय कंपनियों को गंभीर सप्लाई चेन बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इससे उत्पादन प्रभावित हो रहा था। यह अनुमति घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को स्थिर बनाए रखने में मदद करेगी। सप्लाई चेन की अनिश्चितता को कम करेगी। इसे भारत सरकार के कूटनीतिक हस्तक्षेप का परिणाम माना जा रहा है। पर यह राहत चीन ने कुछ सख्त शर्तों यानि सैन्य उपयोग पर रोक, इन चुम्बकों का उपयोग केवल नागरिक और ऑटोमोटिव उद्देश्यों के लिए किया जाएगा, किसी भी रक्षा परियोजना के लिए नहीं। दूसरा अमेरिका को पुन: निर्यात नहीं हो सकेगा। इन चुम्बकों को किसी भी हालत में अमेरिका को फिर से निर्यात न किया जाए। इससे यह माना जा रहा है कि चाइना आने वाले समय में कभी भी पासा पलट सकता है। हालांकि चाइना का यह फैसला भारतीय उद्योगों को तत्कालिक बढ़ावा देगा। वहीं भारत सरकार इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) लाने पर भी विचार कर रही है, जिससे भारत को आने वाले समय में दूसरे देशों पर निर्भर ना रहना पड़ेे।



You may also like

Leave a Comment