पर्यटन उद्योग में सुधार होने से पहले ही कुछ ना कुछ ऐसी गतिविधियां हो जाती है कि वह पुन: अपने पहली वाली स्थिति पर आ जाता है। पिछले माह पहलगाम में हुई आतंकी हमले से घरेलू पर्यटन पर काफी प्रभाव पड़ा था। लोगों ने अपने टूर स्थगित कर दिए। वहीं अब इजराइल और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच पर्यटन उद्योग पर काफी असर पडऩे की संभावना है, क्योंकि पाकिस्तान, ईरान और इजराइल ने हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिससे विमानों का मार्ग बदल गया है। इससे यात्रा में कमी, हवाई अड्डों पर व्यवधान और पर्यटन स्थलों में सुरक्षा चिंताओं के कारण पर्यटकों की संख्या में गिरावट आ सकती है। तनाव और संघर्ष की स्थिति में लोग यात्रा करने से कतरा रहे हैं, खासकर अगर यात्रा में इजरायल या ईरान शामिल है। इसके अलावा संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र बंद हो सकते हैं, जिससे उड़ानों में देरी, रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन हो सकते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा चिंताओं के कारण, पर्यटक उन क्षेत्रों में जाने से बचेंगे जहां तनाव अधिक है। जहां पर्यटन उद्योग में गिरावट से आर्थिक नुकसान हो सकता है, खासकर उन क्षेत्रों में जो पर्यटन पर निर्भर हैं। ताजमहल देखने वालों की संख्या में इन दिनों कमी आई है। कई पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी है। वहीं कई एयरलाइनों ने उड़ानें निलंबित कर दी हैं। अगर ईरानी और इजराइली हवाई क्षेत्र में भी ऐसे ही प्रतिबंध बरकरार रहते हैं तो लंबे रास्ते से जाने में पर्यटक कतराएंगे। भू-राजनीतिक स्थितियों से उड़ान में व्यवधान और एयर इंडिया की हाल ही में दुर्घटना के कारण पर्यटकों में चिंता और भय बना हुआ है।

