बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान सरकार की उप-मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी से दी एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (ईएआर) का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष एन.के जैन के नेतृत्व में मिला व ईएआर के आगामी दिनों में होने वाले डायमंड जुबली समारोह और बेस्ट एम्प्लोयर्स एवार्ड-2024 समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। ईएआर के प्रतिनिधिमंडल में जैन के साथ उपाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला, उपाध्यक्ष अजय गुप्ता व कार्यकारिणी सदस्य अरुण ढनढारिया, बसंत जैन, अरुण कौशाम्बीवाल आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित ईएआर के सदस्यों ने इस वर्ष के बजट में एम्प्लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा प्रेषित पाँच मुख्य मांगों को मानकर उनको बजट में शामिल करने पर वित्त मंत्री का आभार भी प्रकट किया।
इस अवसर पर ईएआर के अध्यक्ष एन. के. जैन ने उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं राजू मंगोड़ीवाला ने दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया।
जैन ने दिया कुमारी ईएआर के हीरक जयंती समारोह के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी दी कि ईएआर के सदस्यों द्वारा राइजिंग राजस्थान इनवेस्टमेंट ग्लोबल समिट-2024 में 6270 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किए जा चुके हैं एवं लगभग 1300 करोड़ के और होने को तैयार हैं।

