Tuesday, January 20, 2026 |
Home » Durlax Top Surface Limited ने “Trudo ASA Premium Collection” लॉन्च किया

Durlax Top Surface Limited ने “Trudo ASA Premium Collection” लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

JaipurMumbai आधारित Durlax Top Surface Limited सॉलिड सर्फेस मैटेरियल का निर्माण कर राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री करने वाली देश की प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने Trudo ASA Premium Collection की शुरुआत की घोषणा की है, जो आधुनिक आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत इंटीरियर के लिए डिज़ाइन किए गए उच्च-प्रदर्शन वाले Polymer Laminates की एक श्रृंखला है।

इस कलेक्शन में सैटिन जैसी चिकनी सतह, 0% PVC Composition, उच्च खरोंच प्रतिरोध, उंगलियों के निशान रोधी गुण और बेहतर UV और मौसम स्थिरता जैसी विशेषताएं हैं। यह 1220 x 2440 mm मोटाई और आधुनिक डिज़ाइनर रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार ASA Collection, Durlax के मौजूदा उत्पाद पोर्टफोलियो का एक रणनीतिक विस्तार है, जो कंपनी की Mid-Premium और Premium Surface Segment में उपस्थिति को मजबूत करता है। यह उन्नत, कम रखरखाव वाली सतह सामग्री की बढ़ती बाजार मांग के अनुरूप है और कंपनी के मौजूदा Acrylic, Polymer और Solid Surface Products की श्रृंखला का पूरक है।

Durlax की मौजूदा बिक्री टीम न्यूनतम अतिरिक्त निवेश के साथ नए कलेक्शन का प्रभावी ढंग से विपणन कर सकती है, बशर्ते उन्हें लक्षित उत्पाद प्रशिक्षण और अद्यतन सैंपल किट उपलब्ध कराए जाएं।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार इस लॉन्च का उद्देश्य कंपनी के मौजूदा Dealer Network, बिक्री क्षमताओं और स्थापित Brand Presence का लाभ उठाते हुए Trudo ASA को पूरे भारत में एक प्रमुख Premium Surface Material के रूप में स्थापित करना है।

इस लॉन्च का अपेक्षित रणनीतिक प्रभाव कंपनी के पोर्टफोलियो की मजबूती में वृद्धि, प्रीमियम श्रेणी के उत्पादों से योगदान में वृद्धि, मौजूदा बिक्री और वितरण नेटवर्क में बेहतर Cross-Selling Opportunities, Architects, OEMs, Contractors और Retail Customers तक पहुंच का विस्तार तथा मजबूत प्रतिस्पर्धी स्थिति और दीर्घकालिक Brand Equity की स्थापना होगा।



You may also like

Leave a Comment