जयपुर। रिपोर्ट के अनुसार देश में बढ़ती जागरूकता के चलते मैन ग्रूमिंग मार्केट 2029 तक 11.6 फीसदी सीएजीआर से बढ़कर 1844 मिलियन डॉलर होने की संभावना है। इस मार्केट में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। इस क्षेत्र की प्रमुख जयपुर आधारित कंपनी ‘मैकॉब्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड’ का आईपीओ खुलेगा 16 जुलाई को खुल रहा है। इस लेख में कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के साथ इंडस्ट्री डायनॉमिक्स और फाइनेंशियल वैल्यूएशन और भावी योजना जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है।
कारोबारी गतिविधियां: मैकॉब्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की स्थापना 2019 में हुई थी और यह पुरुषों के सौंदर्य के लिए उत्पाद पेश करती है। कंपनी अपनी वेबसाइट https://menhood.in/ के माध्यम से मांग वाले क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रिमर, पुरुषों की त्वचा के अनुरूप स्वच्छता उत्पाद, ब्रीफ और विभिन्न प्रकार की स्व-देखभाल वस्तुएं प्रदान करती है। कंपनी के पास भौतिक स्टोर या पारंपरिक खुदरा उपस्थिति नहीं है।
इंडस्ट्री डायनॉमिक्स: पुरुष उपभोक्ताओं के बीच व्यक्तिगत कल्याण और उपस्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ने, सोशल मीडिया के प्रभाव में वृद्धि और इलेक्ट्रिक उत्पादों के लिए बढ़ती प्राथमिकता 2023 और 2029 के बीच पूर्वानुमानित अवधि के दौरान भारत के मैन ग्रूमिंग उत्पाद मार्केट के विकास के अवसर पैदा कर सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार 2022 में भारत के मैन ग्रूमिंग उत्पाद मार्केट का आकार 888.51 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। 2023 और 2029 के बीच पूर्वानुमान अवधि के दौरान, भारत के मैन ग्रूमिंग उत्पाद मार्केट का आकार 11.06 फीसदी की सीएजीआर से बढ़ने का अनुमान है, जो 2029 तक 1,844.65 मिलियन अमेरिकी डॉलर के मूल्य तक पहुंच जाएगा। अपनी भलाई और दिखावे के बारे में पुरुषों की जागरूकता में वृद्धि, साथ ही सामाजिक रुझानों का बढ़ता प्रभाव, भारत के मैन ग्रूमिंग उत्पाद मार्केट का आकार के विस्तार के पीछे कुछ प्रमुख प्रेरक शक्तियाँ हैं। तेजी से शहरीकरण के साथ-साथ मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों का प्रभाव भी बढ़ रहा है। इसके अलावा, पुरुषों के सैलून की बढ़ती संख्या भारत में पुरुष सौंदर्य ब्रांडों की मांग को बढ़ा रही है। कुछ बाज़ार सहभागी अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित नई प्रदर्शन विशेषताओं को शामिल करके शेवर और रेज़र जैसी नई विद्युत वस्तुएँ बना रहे हैं।
पुरुषों की साज-सज्जा के लिए बालों की देखभाल से लेकर शेविंग देखभाल और त्वचा की देखभाल तक कई उत्पाद श्रेणियां हैं। शैंपू, मॉइस्चराइज़र, डिओडोरेंट, बालों की देखभाल, त्वचा की देखभाल, शेविंग क्रीम, कोलोन, कंसीलर, सीरम और शेव केयर ऐसे उत्पादों के कुछ उदाहरण हैं जो इस श्रेणी में आते हैं। मैन ग्रूमिंग उत्पादों के बाजार में काफी संभावनाएं हैं क्योंकि शरीर को उचित अंतराल पर नियमित देखभाल की आवश्यकता होती है।
फाइनेंशियल वैल्यूएशन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 10.73 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल असेट्स 14.43 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 7.20 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 2.62 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 2.50 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। नेटवर्थ के मुकाबले कंपनी का कर्ज काफी कम है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी पर कर्ज भार ना के बराबर है। ईपीएस 3.07 रुपए प्रति शेयर के आधार पर कंपनी का आईपीओ 24.4 के पीई मल्टीपल पर आ रहा है।
भावी योजना: बिजनेस रेमेडीज की टीम को कंपनी प्रवर्तक शिवम भतेजा ने बताया कि कंपनी की भावी योजना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में नए-नए इन्नोवेटिव उत्पाद जोडनेे, ऑनलाइन उपस्थिति और ब्रांडिंग पर विशेष फोकस के साथ अगले वर्ष उत्पादों की असेंबलिंग शुरू करने की है।
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘मैकॉब्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर 16 जुलाई को खुलकर 19 जुलाई 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपये फेसवैल्यू के 25,95,200 शेयर 71 रुपए से 75 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 19.46 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं।
IPO का मार्केट लॉट साइज 1600 शेयरों का है।
IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी एसकेआई कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

