बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
मुख्यत: एसीएल लिगामेंट का ऑप्रेशन दूरबीन द्वारा ही किया जाता है, और कभी-कभी खिलाडिय़ों को और मजबूत लिगामेंट की आवश्यकता है। इसी कारण से – जिरोस ज्वैल लिगामेंट यूरोपियन देशों में काफी प्रचलित है। शैल्बी जयपुर अस्पताल में डॉ. दिलीप मेहता ने हाल ही में ज्वैल लिगामेंट की सहायता से एसीएल का सफल ऑप्रेशन किया। डॉ. दिलीप मेहता द्वारा यह आधुनिक ऑप्रेशन किया गया, उन्होनें बताया की इस तकनीक से मरीज को बेहतर रिकवरी, स्पोर्ट्स में जल्द वापसी और ज्यादा मजबूत लिगामेंट होने में फास्ट रिहेब प्रोटोकॉल से अच्छी परफोरमेंट मिलती है।
उल्लेखनीय हैं कि डॉ. दिलीप मेहता शैल्बी अस्पताल में निरंतर नई तकनीक से जॉइंट रिप्लेस्मेंट, जॉइंट प्रिसर्वेशन और कॉम्प्लेंक्स स्पोर्ट्स इंजरी का उपचार कर रहे हैं और आशा करते है की शीघ्र ही सभी नवीनतम तकनीक यहां मिलने ने प्रदेश के खिलाडिय़ों को बेहतर परिणाम मिलें।
अमेरिका एवं जर्मनी से प्रशिक्षित जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. मेहता को जोड़ प्रत्यारोपण् में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। डॉ. मेहता नवीनतम तकनीक से काम्प्लेक्स जोड़ एवं लिगामेंट की सभी चोट के इलाज में निपुण है। डॉ. दिलीप मेहता वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण एवं रिविजन सर्जन है और शैल्बी हॉस्पिटल, जयपुर में सभी प्रकार के जोड़ प्रत्यारोपण, कॉम्प्लेक्स प्राईमरी एवं रिविजन सर्जरी कर रहे हैं।

