Monday, March 9, 2026 |
Home » ‘Dhabaria Polywood Limited’ को Godrej Group से कुल 25.30 करोड़ रुपए के आर्डर मिले

‘Dhabaria Polywood Limited’ को Godrej Group से कुल 25.30 करोड़ रुपए के आर्डर मिले

by Business Remedies
0 comments

Jaipur। Jaipur आधारित Dhabaria Polywood Limited आंतरिक एवं बाह्य साज सज्जा के लिए पीवीसी और यूपीवीसी उत्पाद निर्माण करने में माहिर कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी और इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, Dynasty Modular Furnitures Private Limited को Godrej Group से कुल 25.30 करोड़ रुपए (जीएसटी सहित) मूल्य का कार्य आदेश/एलओआई प्राप्त हुआ है। कंपनी को फसाड़, ग्लेजिंग और अल्युमिनियम विंडो व डोर वर्क के लिए Godrej Group से 16.10 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इस आर्डर की पूरा करने की अवधि 24 माह है। इसी प्रकार कंपनी को मॉड्यूलर किचन वर्किंग के लिए Godrej Group से 9.20 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। इस आर्डर की पूरा करने की अवधि 12 माह है।



You may also like

Leave a Comment