Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate WorldDanish Power Limited को इन्वर्टर ड्यूटी ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति के लिए एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड से लगभग 52 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

Danish Power Limited को इन्वर्टर ड्यूटी ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति के लिए एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड से लगभग 52 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments
Danish Power Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख ट्रांसफार्मर निर्माण कंपनी डेनिश पॉवर लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी को इन्वर्टर ड्यूटी ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति के लिए एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड से लगभग 52 करोड़ रुपए (जीएसटी सहित) के ऑर्डर की प्राप्ति हुई है। उक्त ऑर्डर के तहत कंपनी को 6 से 12 महिने में उत्पादों की आपूर्ति करनी होगी।
कारोबारी गतिविधियां: जुलाई 1985 में स्थापित डेनिश पॉवर लिमिटेड विभिन्न प्रकार के ट्रांसफार्मर बनाती है, जिसमें सौर ऊर्जा संयंत्रों और पवन फार्मों जैसे नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में उपयोग के लिए इन्वर्टर ड्यूटी ट्रांसफार्मर शामिल हैं। कंपनी तेल और शुष्क प्रकार के बिजली और वितरण ट्रांसफार्मर, नियंत्रण रिले पैनल भी बनाती है और सबस्टेशन स्वचालन सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी जयपुर में दो विनिर्माण संयंत्र संचालित करती है, एक सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में और दूसरा महिंद्रा वल्र्ड सिटी में स्थित है। महिंद्रा वल्र्ड सिटी विनिर्माण सुविधा को डिजाइन, विकास और विनिर्माण के लिए गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली आईएसओ 9001:2015, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली आईएसओ 14001:2015 और व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली आईएसओ 45001:2018 के लिए प्रमाणित किया गया है। कंपनी के ग्राहकों में टाटा पॉवर सोलर सिस्टम लिमिटेड, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, जैक्सन ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड, एबीबी इंडिया लिमिटेड और टोरेंट पॉवर लिमिटेड शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment